23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की, राजा भैया के गढ़ में इस दिग्गज नेता को बनाया प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, जानिए कौन लड़ेगा इस सीट से चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 14 Mar 2019, 12:12 PM IST

Raja Bhaiya

Raja Bhaiya

वाराणसी. कांग्रेस ने बाहुबली राजा भैया को तगड़ा झटका दिया है। बुधवार को कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में 21 प्रत्याशियों का नाम है। अखिलेश यादव व मायावती का गठबंधन बन जाने के बाद से कांग्रेस पर दबाव बढ़ गया था। बसपा सुप्रीमो ने जब से साफ कर दिया है कि गठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं है इसके बाद से कांग्रेस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने प्रत्याशियों का चयन करके सूची जारी करना शुरू किया है।



IMAGE CREDIT: Patrika

कांग्रेस ने प्रतापगढ़ से राजकुमारी रत्ना सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बाहुबली राजा भैया के गढ़ में राजकुमारी रत्ना सिंह पहले भी विजय हासिल कर चुकी थी। वर्ष 2009 में राजकुमारी रत्ना सिंह इसी सीट से चुनाव जीत चुकी है। रत्ना सिंह ने राजा भैया के भाई अक्षय प्रताप सिंह को चुनाव हराया था। राजा भैया ने अपनी नयी पार्टी बनायी है और पार्टी से अक्षय प्रताप सिंह को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है।

IMAGE CREDIT: Patrika

इन प्रत्याशियों को मिला टिकट
प्रतापगढ़ से राजकुमारी रत्ना सिंह के अतिरिक्त मुरादाबाद से राज बब्बर, कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल, मिर्जापुर से ललितेश त्रिपाठी, फतेहपुर स राकेश सचान आदि को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रतापगढ़ सीट से राजकुमारी रत्ना सिंह के चुनाव लडऩे से राजा भैया की परेशानी बढ़ गयी है। पहले ही इस सीट पर मायावती ने सपा गठबंधन के तहत प्रत्याशी उतराने की तैयारी की है अब कांग्रेस प्रत्याशी की सूची जारी होने के बाद से चुनावी लड़ाई दिलचस्प हो गयी है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग