8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी ने दिया कांग्रेस को झटका,योजना हुई फेल

पुलिस के आगे हारे कांग्रेेसी नेता व कार्यकर्ता, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 20 Jan 2018, 8:54 PM IST

Confress

Confress

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में कांग्रेस के दावे की हवा निकल गयी है। अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में बीजेपी कार्यकर्ताओं के हंगामे का बदला लेने के लिए अमित शाह की सभा में विरोध करने का ऐलान किया गया था। कांग्रेस नेताओं की सारी मेहनत बनारस पुलिस के आगे ही फेल हो गये। विरोध करने की जगह बता कर निकले कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने पकड़ कर सेंट्रल जेल भेज दिया। सभा के दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं हो पाया।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में शुरू हुआ सीएम योगी व अमित शाह का विरोध, पुलिस ने उठाया यह कदम



कांग्रेस के सेवादल के नेताओं ने आसमान से लेकर सड़क तक अमित शाह का विरोध करने का ऐलान किया था। दावा तो यह भी किया था कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल मैदान में बीजेपी के युवा उद्घोष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए १५० कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हो गये हैं। सभा में ही मौका देख कर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विरोध किया जायेगा। पुलिस को विरोध की पहले ही जानकारी हो गयी थी। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे इसलिए पुलिस ने पहले से ही कांग्रेसी नेताओं को नजरबंद कर दिया था जो बच गये थे वह सभा के दिन पकड़ लिये गये और कांग्रेस नेताओं का अमित शाह का विरोध करने का सपना टूट गया।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी व अमित शाह के युवा उद्घोष कार्यक्रम को बड़ा झटका, खाली रह गयी हजारों कुर्सी

पता था पुसिल सर्तक है फिर भी लोकेशन पता कर निकले विरोध करने
कांग्रेस नेताओं को पता था कि सीएम के चलते पुलिस बेहद सर्तक है इसके बाद भी कांग्रेसी नेताओं ने वाट्सएप ग्रुुप पर अपनी लोकेशन बतायी और फिर सड़क पर विरोध करने लगे। पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बनारस में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में हुए हंगामा का बदला भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से नहीं ले पाये। कांग्रेस भले ही विरोध करने का दावा करके अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन संगठन को यह सोचना होगा कि बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत नहीं होती है तो कोई भी योजना पूरा करना आसान नहीं होगा।
यह भी पढ़े:-अमित शाह का युवा उद्घोष के साथ मिशन 2019 का शखंनाद