4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BHU में अयोग्य लोगों की नियुक्ति के खिलाफ कांग्रेस सेवादल ने खोला मोर्चा

पीएम से बीएचयू में अयोग्य भारत निर्माण बंद करने की मांग। बांटा पर्चा।
2 min read
Google source verification
बीएचयू में अयोग्य लोगों की नियुक्ति का कांग्रेस सेवादल ने किया विरोध

बीएचयू में अयोग्य लोगों की नियुक्ति का कांग्रेस सेवादल ने किया विरोध

वाराणसी. काशी हिंदू विश्वविद्यालय में निवर्तमान कुलपति प्रो जीसी त्रिपाठी के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने गुरुवार को मोर्चा खोल दिया। इसके तहत सेवादल के स्वयंसेवक लंका क्षेत्र में जुटे, मानव श्रृंखला बनाई और पर्चा बांटा। उन्होंने प्रधानमंत्री और बनारस के सांसद नरेंद्र मोदी से बीएचयू में अयोग्य भारत निर्माण बंद करने की मांग की। कहा कि विश्वविद्यालय की शान, बान और मर्यादा की हर स्तर पर रक्षा होनी चाहिए।

सेवादल के मुख्य संगठक हरीश मिश्र के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन काशी के बुद्धिजीवियों से सवाल दागा कि बीएचयू में अगर अयोग्य प्रोफेसर शिक्षा देंगे तो विश्वविद्यालय से अयोग्य छात्रों का उत्पादन होगा और देश में अयोग्य छात्रों की भरमार होगी तो अयोग्य भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि इसे साजिश नहीं तो और क्या कहा जाए। उन्होंने इसके लिए भाजपा और आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री भी इससे खुद की जिम्मेदारी से मुक्त नहीं कर सकते। कहा कि बीएचयू में अयोग्य लोगों की नियुक्ति का प्रकरण कोर्ट में पहुंच गया. केंद्र सरकार तक पहुंच गया। एमएचआरडी तक पहुंच गया। सारी जानकारी होते हुए भी अब तक केंद्र सरकार चुप्पी साधे है, न तो अयोग्य नियुक्त लोगों को हटाया गया न उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई। इस प्रकरण पर केंद्र सरकार और भाजपा की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

सेवादल के मुख्य संगठक ने कहा कि हम कांग्रेस सेवादल के लोग भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय के उच्च विचारों पर यह कलंक नहीं लगने देंगे। भले ही तानाशाह भाजपा सरकार हमें जेल भेज या निर्मम हत्या करा दे। लेकिन बनारस के शान-बान पर बट्टा नहीं लगने देंगे। काशी की गरिमामयी विरासत को चंद लोगों के साजिश का शिकार नहीं होने देंगे। काशी की शान को बचाने के लिए अंतिम दम तक भ्रष्टाचारियों से लड़ते रहेंगे।

इस मौके पर विजय उपाध्याय, आशीष केशरी,प्रिंस राम खगोलन, छात्रनेता कुंवर विश्वनाथ, रोशन कुमार, रवींद्र वर्मा, रंजीत सेठ, स्नेह जायसवाल, कुलदीप शर्मा, देवी प्रसाद यादव, पंडित कमल त्रिपाठी, रिंकू मौर्या, तौशिक रज़ा, राकेश सोनकर, धनवंतरि द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग