23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा के इस पूर्व सांसद को बसपा सुप्रीमो मायावती ने भेजवाया था जेल, अब सीएम योगी सरकार में जारी हुआ गैर जमानती वारंट

पूर्व सांसद व उनके पुत्र के खिलाफ गैर जमानती वारंट, तलाश में पुलिस की दबिश जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 Oct 2018, 4:57 PM IST

वाराणसी. बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा के पूर्व सांसद को जेल भेजवाया था उसी पूर्व सांसद की सीएम योगी सराकर में मुश्किले बढ़ गयी है। पूर्व सांसद व उनके पुत्र के खिलाफ हत्या के एक आरोप में गैर जमानती वारंट जारी हो गया है। वारंट जारी होते ही हरकत में आयी कैंट पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश डाल कर आरोपियों को पकडऩे का प्रयास किया है लेकिन सफलता नहीं मिली।
यह भी पढ़े:-अब मां दुर्गा की प्रतिमा पर चढ़ा भगवा रंग

चंदौली से सपा के पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल की मुश्किले कम होने होने का नाम नहीं ले रही है। बसपा सरकार में हुए सोयेपुर शराब कांड में पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल भी आरोपी थी और लंबे समय तक जेल में बंद रहना पड़ा था। बसपा सरकार में लिकर किंग रहे पोंटिंग चड्ढा ने जेल में आकर पूर्व सांसद से मुलाकात की थी। उस समय चर्चा थी कि पूर्व सांसद का होटल लेने के लिए उन पर कई तरह का दबाव डाला गया था लेकिन कुछ हो नहीं पाया। इसके बाद अखिलेश यादव की जब यूपी में सरकार आयी तो पूर्व सांसद को जमानत मिल पायी थी। इसके बाद से पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल लगातार किसी ने किसी मामलों में नाम आने पर चर्चा में रहे। अब जवाहर जायसवाल व उनके पुत्र गौरव जायसवाल पर हत्या के एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी हुआ है।
यह भी पढ़े:-थाना प्रभारियों को बचाने के लिए ली जा रही सिपाहियों की बलि

महेश जायसवाल की हत्या में आया था पूर्व सांसद का नाम
कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार में 23 अप्रैल 2012 को बैंककर्मी महेश जायसवाल की हत्या हुई थी। पुलिस विवेचना में ही पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल व उनके पुत्र का नाम सामने आया था। मृतक महेश जायसवाल के भाई गड्डू जायसवाल ने आरोप लगाया था कि पूर्व सांसद उसकी हत्या करना चाहते थे लेकिन वह नहीं मिला तो उसके भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस जांच में पूर्व सांसद को भगौड़ा घोषित किया गया था बाद में वादी ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी हाईकोर्ट के निर्देश पर इस हत्याकांड की पुनर्विवेचना हो रही है जिसमे ही पूर्व सांसद व उनके पुत्र के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूर्व सांसद व उनके पुत्र को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
यह भी पढ़े:-अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने को लेकर शिवपाल का बड़ा खुलासा, मचेगा हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग