प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों से पूछताछ के लिए कोलकाता पहुंची एसआईटी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती धांधली की कड़ाई से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है इसके बाद एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। कौशिक के कोलकाता स्थिति प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों से पूछताछ के लिए एसआईटी वहां पर पहुंच गयी है। एसआईटी को अब नामजद रंजीत की तलाश है जिसके पकड़ में आने के बाद कुछ और खुलासा होने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-बाहुबली अतीक अहमद को उपलब्ध करायी थी खास व्यवस्था, जांच शुरू