7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोर्ट ने दिया बृजेश सिंह को बड़ा झटका, कहा चल नहीं सकते तो व्हीलचेयर पर कराये पेशी

सिकरौरा नरसंहार में अब अगली सुनवाई ६ को, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 Feb 2018, 6:58 PM IST

Brijesh Singh

Brijesh Singh

वाराणसी. कोर्ट ने माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह को एक बार फिर झटका दिया है। शुक्रवार को अपर जिला जज (तृतीय) राजीव कमल पांडेय की अदालात ने सिकरौरा नरसंहार कांड में बृजेश सिंह के पेश नहीं होने पर नाराजगी जतायी है कोर्ट ने बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक डा.विजय नाथ मिश्रा को निर्देश दिया है कि यदि बृजेश सिंह चलेन-फिरने में असमर्थ हैं तो उन्हें अगली तिथि पर व्हीलचेयर पर लाया जाये। इस मामले की अगली सुनवाई अब ६ फरवरी को होगी।
यह भी पढ़े:-बनारस पहुंचे फिल्म स्टार ऋतिक रोशन व सुनील शेट्टी , इस फिल्म की होगी शूटिंग


माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह के लिए सिकरौरा नरसंहार परेशानी का सबब बन गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर बनारस कोर्ट में इस प्रकरण की नियमित सुनवाई हो रही है, लेकिन बीमारी के चलते बृजेश ङ्क्षसह पिछली कुछ तिथियों पर कोर्ट में पेश नहीं हुए है। सेंट्रल जेल के अधीक्षक ने कोर्ट ने बृजेश सिंह के बीमार होने के चलते पेश नहीं होने की रिपोर्ट दी है। इस पर ही कोर्ट ने चिकित्सक को निर्देश दिया है कि यदि बृजेश सिंह चलने-फिरने में असमर्थ हैं तो उन्हें व्हीलचेहर पर लाया जाये। कोर्ट के आदेश के बाद अगली सुनवाई पर बृजेश सिंह को उपस्थित होना होगा।
यह भी पढ़े:-मौसम में बह रही बदलाव की बयार, धूप की बढ़ रही ताकत

कोर्ट ने कहा कि पर्याप्त सुरक्षा व चिकित्सक के साथ वादिनी की भी हो पेशी
सिकरौरा नरसंहार की वादिनी हीरावती देवी ने चंदौली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमे बीमारी के चलते कोर्ट में प्रस्तुत नहीं होने की बात कही थी। कोर्ट ने चंदौली एसपी से कहा है कि अगली सुनवाई के समय वादिनी को पर्याप्त सुरक्षा व एक चिकित्सक के साथ कोर्ट में उपस्थित कराया जाये। कोर्ट के सख्त रुख से साफ हो जाता है कि इस मामले में जल्द ही निर्णय हो सकता है। बृजेश सिंह को कोर्ट बरी कर देता है तो उनका जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जायेगा। कोर्ट इस मामले में बृजेश सिंह को दोषी मान लेता है तो फिर माफिया से माननीय बने बृजेश को झटका लगना तय है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी का संत रविदास मंदिर में दर्शन के बाद बीजेपी ने फिर खेला दलित राजनीति में मास्टर स्ट्रोक