19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
जेब खर्च के लिए घर से मिलता था दस हजार रुपया, इसके बाद भी चोरी की 100 से अधिक बाइक
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / Videos / जेब खर्च के लिए घर से मिलता था दस हजार रुपया, इसके बाद भी चोरी की 100 से अधिक बाइक

जेब खर्च के लिए घर से मिलता था दस हजार रुपया, इसके बाद भी चोरी की 100 से अधिक बाइक

गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए बन गये अपराधी, क्राइम ब्रांच ने चार छात्रों को पकड़ कर चोरी की 19 बाइक बरामद की
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 9 Oct 2018, 5:24 PM IST

वाराणसी. क्राइम ब्रांच में बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने शिवपुर व कैंट पुलिस के सहयोग से यूपी कॉलेज के चार छात्रों को पकड़ कर चोरी की 19 बाइक बरामद की है। पकड़े गये छात्र इंटर व बीएससी कृषि के हैं जो छात्रावास में रहते थे। परिजनों से जेब खर्च के लिए प्रति माह दस हजार रुपया मिलता था, लेकिन गर्लफ्रेंड को फ्लाइट से ले जाने व महंगे होटल में ठहराने के लिए वाहन चोर बन गये।
यह भी पढ़े:-NCC कैडेटों ने निकाली स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मीडिया के सामने चारों छात्रों की जानकारी साझा की। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर वाहन चोर शिवपुर रेलवे क्रासिंग के पास भवानीपुर में खड़े हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच के साथ शिवपुर थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह व कचहरी चौकी प्रभारी सदानंद राय के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस को देखते ही वहां पर खड़े चार लड़के भागने लगे। क्राइम ब्रांच व पुलिस ने मिल कर चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में चारों ने शहर के विभिन्न हिस्सों से बाइक चोरी करने के साथ ही यूपी कॉलेज में सुरक्षा गार्ड को गोली मारने की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। पूछताछ में चारों ने अपना नाम शिवम सिंह, निवासी थाना जलालपुर जिला जौनपुर, अखिलेश यादव, निवासी खुलासपुर जिला गाजीपुर, करन सिंह विासी जेऊरी थाना सैय्यदराजा, चंदौली व सुजीत कुमार सिंह निवासी आशापुर थाना सारनाथ बताया है। वाहन चोरों को पकडऩे में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, शिवपुर थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह, राकेश सिंह, सुमंत सिंह, सुरेन्द्र मौर्य, रामबाबू, रामानंद यादव, राहुल सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल थे। पत्रकार वार्ता में एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद व प्रशिक्षु आईपीएस व सीओ कैंट डा.अनिल कुमार भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-अब मां दुर्गा की प्रतिमा पर चढ़ा भगवा रंग

criminal ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/09/crime_1_3540539-m.jpeg”>
IMAGE CREDIT: Patrika

100 से अधिक बाइको की चोरी की थी, गर्लफ्रेंड को फ्लाइट से दिल्ली व मुम्बई ले जाते थे
पुलिस के अनुसार पकड़े गये छात्र आराम से बाइक की चोरी करते थे और उसे कही भी खड़ा कर देते थे। कुछ घंटों के बाद बाइक को आकर ले जाते थे और फिर दूसरी जगह पर खड़ा करते थे। ग्राहक मिल जाने के बाद सस्ते दाम पर बाइक को बेच देते थे। वाहन चोरों की सक्रियता कचहरी, भोजुबीर, गिलटबाजार, अर्दली बाजार आदि क्षेत्रों में थी यदि चेकिंग के समय पुलिस रोकती थी तो कॉलेज का परिचय पत्र दिखा कर बच जाते थे। कभी वाहन खोलते समय जनता पकड़ लेती थी तो कॉलेज के छात्रों को बुला कर हंगामा कर देते थे। पुलिस के अनुसार बाइक बेचने पर जो पैसा मिलता था उससे गर्लफ्रेंड को फ्लाइट से दिल्ली व मुम्बई ले जाते थे वहां पर महंगे होटलों पर रुकते थे। छात्रावास में रहने के चलते परिजनों को पता नहीं चल पाया कि उनके बच्चे बिगड़ गये हैं वह प्रति माह जेब खर्च के लिए पैसे भेजते रहते थे।
यह भी पढ़े:-VDA ने अवैध निर्माण पर सील किये सात भवन