26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारस में फिर अपराधी बेलगाम, रोकने में पुलिस नाकाम

हत्या, लूट व टप्पेबाजी की घटनाओं ने व्यवस्था पर उठाया सवाल, पीएम मोदी की सुरक्षा में भी हो चुकी है चूक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 19 Jul 2018, 4:11 PM IST

UP Police

UP Police

वाराणसी. जिले में एक बार फिर अपराधी बेलगाम हो चुके हैं जिन्हें रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी जब अपने संसदीय क्षेत्र बनारस आये थे तो उनकी सुरक्षा में भी चूक के बात सामने आयी थी इसके बाद भी पुलिस प्रशासन व्यवस्था में सुधार नहीं ला पाया है। पिछले तीन दिनों में ताबड़तोड़ अपराध से पुलिस बैकफुट पर आ चुकी है।
यह भी पढ़े:-वरुणा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कार नीचे गिरी, दो की मौत


जिले में हत्या, लूट, टप्पेबाजी की घटना आम हो चुकी है। पिछले तीन दिनों में अपराध की आधा दर्जन से अधिक घटनाओं ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। शाम को पुलिस अपने थाना क्षेत्र में गश्त कर लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा कायम करने की कोशिश करती है तो दूसरी तरफ दिनदहाड़े क्राइम कर अपराधी आराम से निकल जाते हैं। पुलिस के नये कप्तान आनंद कुलकर्णी को आये कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन में व्यवस्था परिवर्तन का असर नहीं दिख रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ आये थे। पीएम मोदी ने शहर के विकास को देखने के लिए रात में भ्रमण किया था उनके काफिले के आगे ही दो साड़ लड़ते हुए आ गये थे जिसे पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक माना गया था इसके बाद भी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अपने अधीनस्थों पर कानून व्यवस्था को लेकर दबाव बनाने में नाकामयाब साबित हो रहे हैं।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस के बाद बीजेपी ने जारी की इन नामों की नयी सूची, लोकसभा चुनाव को देखते हुए लगाया दांव

क्राइम बांच के सहारे हो रहा पुलिस का खुलासा
हत्या या लूट की वारदात में वादी का सहयोगी या परिजन शामिल होता है तो स्थानीय पुलिस आराम से खुलासा कर देती है लेकिन जब बाहर के लोग घटना को अंजाम देते हैं तो पुलिस अधिकारियों को क्राइम ब्रांच का सहारा लेना पड़ता है। क्राइम ब्रांच का मुख्य काम फरार अपराधियों को पकडऩे के साथ संगठित गिरोह की कमर तोडऩा होता है लेकिन क्राइम ब्रांच को भी स्थानीय घटनाओं के खुलासे में अपनी ताकत लगानी पड़ती है।
यह भी पढ़े:-मनी एक्सचेंज काउंटर से टप्पेबाजी कर उड़ाये15 हजार रियाल

इन घटनाओं ने दी है पुलिस को चुनौती
17 जुलाई को कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक व ठेकेदार से अंधरापुल के पास आठ लाख की उच्चकागीरी
18 जुलाई को चोलापुर में दिनदहाड़े व्यापारी से लाखों की लूट
सारनाथ में हत्यारोपित को गोली मार कर हत्या का प्रयास
18 जुलाई को सिपाही द्वारा ट्रांसर्फर के लिए डीजीपी के यहां पर भेजा गया फर्जी पत्र
19 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र के पास 2.75 लाख की टप्पेबाजी
चौका थाना क्षेत्र में 80 लाख मूल्य के कच्चा सोना प्रकरण में मुख्य अभियुक्त रुपेश सिंह की गिरफ्तारी नहीं होना भी बताता है कि बड़े मामले के पूरे खुलासे को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने गोद लिए गांव में सांसद निधि ने नहीं खर्च किया एक भी रुपया

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग