23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, अवैध असलहा व नगद बरामद

क्राइम ब्रांच व चौबेपुर पुलिस को मिली सफलता, कई जिलों में डालते थे डकैती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 18 Mar 2019, 3:25 PM IST

Police and Criminal

Police and Criminal

वाराणसी. चौबेपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार हुए है। लुटेरों के पास से अवैध असलहा व लूट का पैसा भी बरामद हुआ है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि दोनों आरोपी बेहद शातिर किस्म के हैं और पूर्वांचल के कई जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे।
यह भी पढ़े-लंका पुलिस ने चोरों का गिरोह पकड़ा, जीपीएस लगी अंगूठी भी बरामद हुई

IMAGE CREDIT: Patrika

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कई शातिर अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए गाजीपुर की तरफ से चौबेपुर आ रहे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम चौबेपुर एसओ शैलेश कुमार मिश्रा व उनकी टीम के साथ निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग करने लगे। इसी बीच दो बाइक पर सवार होकर चार युवक आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब दोनों बाइकों को रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने फायर कर दिया। क्राइम ब्रांच की टीम व पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम रामबाबू सोनकर निवासी गाजीपुर व अरमान निवासी गाजीपुर बताया है। दोनो आरोपी ने स्वीकार किया कि 10 मार्च की देर रात में चौबुपर थाना क्षेत्र के काशी प्रसाद यादव के घर असलहे के बल पर 1,55,000 हजार रुपये, आभूषण व एटीएम कार्ड लूट लिया था। बदमाशों ने असलहे से धमका कर एटीएम कार्ड का पिन भी ले लिया था। लूट करने के बाद बदमाशों ने एटीएम से २० हजार रुपये निकले थे और लूट के पैसे से अपाचे बाइक खरीदी थी। अपराधियों ने बताया कि उसके दो साथी मुकेश निषाद निवासी चौबेपुर व अरमान निवासी सैदपुर फरार है। बदमाशों के पास से आभूषण, दो असलहा, कारतूस व लूट के पैसे भी बरामद हुए हैं। पत्रकार वार्ता में एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद, एसपीआरए एमपी सिंह, सीओ पिंडरा अनिल राय भी उपस्थित थे। अपराधियों को पकडऩे में क्राइम ब्रांच के प्रदीप यादव, सुमंत सिंह, पुन्देव सिंह, सुरेन्द्र मौर्या, घनश्याम वर्मा, कुलदीप सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।

यह भी पढ़े:-इनामी बदमाश के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद संभाली गैंग की कमान, अब पुलिस ने रखा 50 हजार का इनाम

जमीन का मिला था मुआवजा, मुखबिर के जरिय आरोपियों को मिली थी जानकारी
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि काशी प्रसाद को जमीन का मुआवजा मिला था जिसकी मुखबिरी मुकेश ने दोनों आरोपियों से की थी। इसके बाद ही चारों ने मिल कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। देानों आरोपियों पर गाजीपुर में कई मुकदमे दर्ज है। गाजीपुर से वह किसी सेठ के घर डकैती डालने आ रहे थे इसी बीच पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश पकड़े गये। फरार दो बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम गठित की गयी है।
यह भी पढ़े:-मिर्जामुराद पुलिस ने 40 लाख की अवैध शराब बरामद की

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग