17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारस में जल निगम के जेई व दो ठेकेदार पर काम नहीं बंद करने पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर

लंका थाने से कुछ दूरी पर बीती रात की घटना, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 6 Jun 2018, 1:50 PM IST

SSP RK Bhardwaj and injured person

SSP RK Bhardwaj and injured person

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बदमाश बेलगाम होते जा रहे हैं। सीएम योगी की पुलिस एक तरफ पिछली घटनाओं का खुलासा करके अपनी पीठ भी नहीं थपथपा पा रही है कि दूसरी आपराधिक घटना से पुलिस प्रशासन में ही हड़कंप मच रहा है। बीती देर रात कुछ बदमाशों ने लंका थाना के बगल में काम रहे रहे जल निगम के जेई व दो ठेकेदार को पहले कम बंद करने को कहा है जबकि दोनों ने कम बंद करने से इंकार कर दिया तो फिर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। जेई व दो ठेकेदार गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां पर खुद एसएसपी आरके भारद्वाज ने जाकर घटना की जानकारी ली है। पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़े:-पहली बार पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में किसी मंत्री ने खोली सीएम योगी सरकार की कलई, मचा हड़कंप

बनारस में इस समय कई परियोजना चल रही है जिसे पूर्ण कराने के लिए तेजी से काम कराया जा रहा है। इसी क्रम में बीती देर रात लंका थाने के बगल में पाइप लाइन जोडऩे का काम चल रहा था। मौके पर जेई सुशील कुमार गुप्ता के साथ ठेकेदार भूपेन्द्र सिंह व कमलेश सिंह कार्य कर रहे थे। मौके पर जेसीबी मशीन लगायी गयी थी और दो लेबर भी लगे थे। इसी बीच वहां पर दो युवक आये और खुद को बीएचयू का छात्र बताते हुए काम रोक देने को कहा। जेई व ठेकेदार ने बिना बात के काम रोकने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों युवक चले गये। बाद में बाइक पर सवार होकर 10 से अधिक संख्या में युवक पहुंचे। युवकों ने राड व ईंट से दोनों ठेकेदार व जेई की जमकर पिटायी कर दी और फिर आराम से फरार हो गये। पिटाई के चलते धरहरा निवासी भूपेन्द्र, बलिया निवासी कमलेश व भदोही निवासी सुशील गंभीर रुप से घायल हो गये हैं जिन्हें इलाज के लिए बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी होने पर लंका पुलिस ने तुरंत ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने भी जल्द ही बदमाशों को पकडऩे की बात कही है। जेई व ठेकेदार पर हमला होने से नाराज कर्मचारियों ने काम रोक दिया है। साथ ही बदमाशों की गिरफ्तारी होने तक काम नहीं करने की बात भी कही है।
यह भी पढ़े:-सेना की शहादत पर भड़के कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, कहा पड़ोसी देश का नहीं कोई धर्म