
RPF solider Amit Mishra
वाराणसी. इस आरपीएफ जवान के जज्बे को आप भी सलाम करेंगे। कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में जब एक यात्री को खून की उल्टी होने लगी तो सारे लोग वहां से हट गये। कुछ लोगों ने आरपीएफ को अवाज दी। आवाज सुनते ही आरपीएफ के जवान ने चलती हुई ट्रेन में चढ़ गया और देखा कि एक यात्री खून की उल्टी कर रहा है। इसके बाद सिपाही ने यात्री को वहां से उतारा और स्ट्रेचर नहीं मिलने के बाद अपनी पीठ पर लादकर स्वास्थ्य केन्द्र ले गया। मरीज का यहां पर प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे 108 नम्बर एम्बुलेंस से शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल भेजवा दिया गया है। सिपाही ने मानवता की जो मिसाल पेश की है उसकी सभी जगह पर तारीफ हो रही है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के बाहुबली सपा व भाई थामेंगे बसपा का दामन तो इन सीटों पर चुनाव हराना हो जायेगा कठिन
कोलकाता से आने वाली दून एक्सप्रेस कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर आठ पर पहुंची थी। इसी ट्रेन के एस-4 कोच की बर्थ नम्बर 70 पर अमरेन्द्र सिंह (22 भी यात्रा कर रहे थे। इसी बीच धनबाद के धरैया निवासी अमरेन्द्र सिंह को खून की उल्टी होने लगी। पास के सारे यात्री वहां से हट गये। जब ट्रेन ने चलना शुरू किया तो कुछ यात्रियों ने सहायता के लिए आरपीएफ को पुकारा। इस समय वहां ड्यूटी पर अमित कुमार मिश्रा तैनात थे। आमतौर पर ऐसे मामले में यात्रियों की आवाज को आरपीएफ अनसुना कर देती है लेकिन अमित ने ऐसा नहीं किया। वह चलती हुई ट्रेन में चढ़ गये और देखा कि वहां पर एक यात्री खून की उल्टी कर रहा है। अमित ने जब अमरेन्द्र के पास जाकर देखा तो उसकी सांस भी धीरे-धीरे चलने लगी थ्ज्ञी। अमित मिश्रा मरीज की हालत को देख कर समझ गये थे कि इसे तुरंत इलाज नहीं मिला तो जान बचाना कठिन हो जायेगा। इसके बाद आरपीएफ सिपाही अमित कुमार मिश्रा ने मरीज को तुरंत ही ट्रेन से नीचे उतारा। प्लेटफार्म पर मरीज को ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं था इसके बाद भी अमित कुमार ने किसी चीज की परवाह नहीं की। मरीज को अपने कंधे पर लादा और सीढिय़ों से चढ़ते हुए फुट ओवर ब्रिज को पार किया। इसके बाद कैंट रेलवे परिसर में बने स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां पर मरीज को प्राथमिक इलाज दिलाने के साथ ही सारी स्थिति से सीनियर अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने आरपीएफ सिपाही की पीठ थपथपायी और इनाम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया है। जिन लोगों ने भी आरपीएफ सिपाही की मानवती वाली कहानी सुनी है सभी ने कहा कि ऐसे सभी हो जाये तो अपने आप सारा सिस्टम ठीक हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-सिद्धारमैया के बाद अखिलेश ने किया ऐसा वार कि सीएम योगी को चुनाव प्रचार छोड़ कर वापस आना पड़ा
Published on:
5 May 2018, 3:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.