30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चक्रवात ताउते का विमानों पर असर, यूपी से ये फ्लाइट्स निरस्त

Cylclone Taukte Effect on Flights- चक्रवाती तूफान ताउते के अरब सागर और पास के क्षेत्रों में प्रभावी होने के कारण यूपी में विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 18 May 2021, 1:02 PM IST

चक्रवात ताउते का विमानों पर असर, यूपी से ये फ्लाइट्स निरस्त

चक्रवात ताउते का विमानों पर असर, यूपी से ये फ्लाइट्स निरस्त

वाराणसी. Cylclone Taukte Effect on Flights. चक्रवाती तूफान ताउते के अरब सागर और पास के क्षेत्रों में प्रभावी होने के कारण यूपी में विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। कुछ का रूट डायवर्जन किया गया है। इससे बड़ी संख्या में आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।

एक दिन से टल गई फ्लाइट

वाराणसी एयरपोर्ट पर मुंबई आने जाने वाली फ्लाइट्स का बार-बार समय बदल रहा है। मौसम में खराबी को देखते हुए समय बदलना पड़ रहा है। सोमवार देर शाम तक के विमानों से मुंबई जाने वाले विमान यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए थे। दोपहर में पहुंचे यात्रियों की बोर्डिंग भी हो गई थी। इस दौरान विमानन कंपनियों को उम्मीद थी शाम चार बजे के बाद सेवाएं शुरू की जा सकती हैं, लेकिन बार-बार समय में बदलाव करने के साथ ही सायं छह बजे जब पता चला की रात आठ बजे तक विमानों का संचालन नहीं होगा। विमानन कंपनियों ने विमान सेवाएं निरस्त कर दी। रात 10 बजे एयरपोर्ट बंद करने की सूचना जारी की गई। यात्रियों को लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया। वाराणसी से मुंबई जाने वाले चार विमानों को निरस्त किया गया। इसमें इंडिगो एयरलाइंस का 6इ 5344 और 6इ5377 और स्पाइसजेट का एसजी 247, एयर इंडिया का एआई 696 विमान हैं। यात्रा टलने से कई यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

लखनऊ एयरपोर्ट पर भी विलंब

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुम्बई की ओर जाने वाली फ्लाइट्स ताउते तूफान के कारण काफी विलंबित हो गईं। यहां एयरपोर्ट पर इंतजार करने के बाद यात्री या तो अपने घर चले गए या फिर पास के होटल में शरण ली।

ये भी पढ़ें:यूपी में 'ताउते' का असर, मौसम में परिवर्तन, संभावित तूफान के कारण कई ट्रेन कैंसिल

ये भी पढ़ें: पूर्वी यूपी में दिखेगा चक्रवात ताउते का असर, दो से तीन दिनों में बदलेगा मौसम, तेज हवा संग बारिश के आसार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश