27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्वी यूपी के मौसम पर पड़ेगा तितली तूफान का असर, यह हो सकता है परिवर्तन

कुछ साल पहले हुदहुद के चलते दशहरे पर हुई थी जमकर बारिश, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 10 Oct 2018, 8:33 PM IST

फाइल फोटो

Cyclone Titli

वाराणसी. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के चलते आया चक्रवाती तूफान तितली का असर पूर्वी यूपी के मौसम पर भी पड़ सकता है। तितली तूफान अभी ओडिशा और आन्ध्र प्रदेश के तट से नहीं टकराया है कुछ घंटों के बाद इसके तट से टकराने की संभावना है ऐसे में पूर्वी यूपी में अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना है। तूफान का बहुत अधिक असर पूर्वांचल पर नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़े:-कर्मचारी ने एक माह में रोडवेज का बचाया था 16 लाख, जब पकड़ी दो हजार लीटर डीजल चोरी तो अधिकारी बनाने लगे दबाव

कुछ साल पहले दशहरे के समय हुदहुद तूफान आया था जिसका बहुत अधिक असर पूर्वांचल पर पड़ा था। तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई थी। मौसम में इस समय बदलाव की बयार बह रही है। दिन में तेज धूप है तो रात व भोर के समय हल्की ठंड का असर महसूस होने लगा है। इसी बीच बारिश हो जाती है तो तेजी से ठंड का मौसम आयेगा। तितली तूफान के चलते पूर्वी यूपी के वातावरण में नमी की बढ़ोतरी होगी। ऐसे में हल्की बूंदाबांदी या झमाझम बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के बनारस छोड़ने के पोस्टर पर भड़की भगवा सेना, पोस्टर वार में गुजरात के इस कांग्रेस विधायक को बताया रावण

दो दिन तक मौसम पर रहेगा तितली तूफान का असर
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय के अनुसार तितली तूफान का दो दिन तक रहने की संभावना है। ओडिशा के तट से ठकराने के बाद तूफान की ताकत कमजोर होने लगेगी। तूफान बंगाल की तरफ चला जायेगा। यदि तूफान छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश की तरफ आता तो पूर्वी यूपी के मौसम में अधिक बदलाव देखने को मिल सकता था लेकिन ऐसा होने की संभावना कम है। मौसम में दो दिन तक परिवर्तन हो सकता है। आसमान में बादल छा सकते हैं और बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद मौसम साफ हो जायेगा। रही बात ठंड की तो बारिश होने से हल्की ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन उसके बाद पहले जैसा ही मौसम होगा। नवम्बर में ही अच्छी ठंड पडऩे की संभावना है।
यह भी पढ़े:-गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले के बाद बीजेपी को झटका, काशी में लगे गुजराती नरेन्द्र मोदी बनारस छोड़ने के पोस्टर