27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन क्षेत्रों में भी पड़ा तितली तूफान का असर, मौसम में यह हुआ बदलाव

दिन में धूप निकलने के बाद छा गये बादल, २४ घंटे में बारिश होने की संभावना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 11 Oct 2018, 5:29 PM IST

Cyclone titli

Cyclone titli

वाराणसी. ओडिशा व अन्ध्र प्रदेश में आये तितली तूफान का असर मौसम पर पड़ा है। पश्चिम यूपी के कई जिलों में सुबह बारिश हुई है जबकि पूर्वांचल में दिन में धूप खिली थी लेकिन शाम होने के पहले ही आसमान में बादल छा गये हैं। मौसम वैज्ञानिक ने पहले ही १२ अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना जतायी है।
यह भी पढ़े:-पूर्वी यूपी के मौसम पर पड़ेगा तितली तूफान का असर, यह हो सकता है परिवर्तन

प्रदेश से मानसून जा चुका है इसके बाद दिन में तेज धूप हो रही है। रात व सुबह का मौसम हल्का ठंडा हो गया है। शहरी क्षेत्रों में ठंड का अधिक अहसास नहीं हो रहा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अब ठंड महसूस की जा रही है। पहले माना जा रहा था कि मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होगा। लेकिन तितली तूफान ने मौसम में बदलाव ला दिया है। पूर्वांचल की बात की जाये तो यहां पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। पूर्वी यूपी का मौसम में बदलाव की बयार बह रही है। मौसम वैज्ञानिक की आशंका सच साबित होती है और बरिश हो जायेगी तो ठंड में बढ़ोतरी तय है।
यह भी पढ़े:-10 साल बाद जेल से बाहर आ सकता है यह बाहुबली , लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी

किसानों के लिए फायदेमंद है हल्की बारिश
किसानों के लिए हल्की बारिश फायदेमंद है। पूर्वांचल में अभी धान की फसल काटी जा रही है यदि हल्की बारिश होती है तो जिन लोगों की फसल तैयार नहीं है उन किसानों को फायदा मिलेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो फसलों को नुकसान भी पहुंच सकता है। किसान भी लगातार तितली तूफान पर नजर लगाये हुए हैं। पूर्व वर्षों में दशहरा के समय हुदहुद तूफान आया था जिसका अधिक असर पूर्वांचल पर देखने को मिला था। तेज बारिश व हवाओं के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय के अनुसार तूफान का अधिक असर पूर्वी यूपी पर पडऩे की संभावना कम है। 11 अक्टूबर से मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है और 12 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है यदि बारिश नहीं होती है तो भी अगले 24 घंटे तक बादलों की आवाजाही होती रहेगी। इससे मौसम कुछ सुहावना हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-बनारस पुलिस की अनोखी पहल, शहर के 15 थानों पर एक दिन की प्रभारी बनी बालिकाएं

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग