27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा का बड़ा बयान, कहा राहुल गांधी क्यों नहीं करते फिरोज गांधी को याद

कहा रक्षाबंधन पर राखी बंधवाते व दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते नहीं दिखते हैं राहुल गांधी, 25 दिसम्बर व नया साल मनाते हुए दिख जायेगी फोटो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 1 Dec 2018, 7:06 PM IST

Deputy CM Dr Dinesh Sharma

Deputy CM Dr Dinesh Sharma

वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पर्यावरण कुंभ का उद्घाटन करने आये डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। राजस्थान की रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्हें हिन्दुत्व की नीव तक की जानकारी नहीं है। इसका जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी अपने पूर्वजों को याद करते हैं लेकिन कभी फिरोज गांधी का नाम नहीं लेते हैं।
यह भी पढ़े:-डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, गोत्र बताने के कारण का किया खुलासा

डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि गंभीर व्यक्ति की बात पर उत्तर देना ज्यादा अच्छा होता है। जिस व्यक्ति को अपना प्रमाण जनेऊ पहन कर गोत्र बता कर देना हो उस पर क्या बात की जाये। डिप्टी सीएम ने बिना राहुल गांधी का नाम लिए हुए कहा कि मैं इलाहाबाद मे ंथा तो उनके आदरणीय दादा जी फिरोज गांधी याद आ रहे थे। यहां पर कब्रिस्तान में फिरोज गांधी का स्मरण स्थल है। पूर्वज भी कभी-कभी उनसे दुखी होते होंगे। दिनेश शर्मा ने कहा कि वोट की राजनीति के लिए आप सभी का नाम लेते हो। कभी पिता जी के पिता को भी प्रणाम कर लिया करो। हिन्दू धर्म की धारणा यही है कि हम अपने माता-पिता को याद करते है श्राद्ध करते हैं जिसमे तीन से चार पीढ़ी का नाम लेते हैं। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि वह श्राद्ध कर्म नहीं करते होंगे। मैंने कभी भैयादूज बनाते हुए नहीं देखा। रक्षाबंधन में राखी बंधवाते हुए नहीं देखा। दीपावली में दीप जलाते व लक्ष्मी व गणेश पूजन करते नहीं देखा। देश की पूरी जनता ने उन्हें केक काटते हुए 25 दिसम्बर व एक जनवरी में स्विजरलैंड व इटली में जाते हुए देखा होगा। हम लोगों को एतराज नहीं है आप नया साल बनाओ। मैं आदर भाव से कहता हूं कि आप मोतीलाल जी, नेहरू जी व इंदिरा जी का नाम लेते हैं उसी तरह फिरोज गांधी का भी नाम लेना चाहिए। इस वंश से खुद को अलग कर रहे हैं तो इसकी भी घोषण कर देनी चाहिए। हमे किसी के जाति, धर्म व वंश से मतलब नहीं है। राहुल गांधी के सर्जिकल स्टाइल वाले बयान पर कहा कि हताश व्यक्ति की बात को नजरअंदाज कर देना चहिए।
यह भी पढ़े:-काशी विद्यापीठ: पर्यावरण कुंभ में पुलिस के सामने ही छेडख़ानी को लेकर छात्र की पिटाई

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग