27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / देव दीपावली पर लाखों दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट, तीन दिवसीय गंगा महोत्सव का आगाज

देव दीपावली पर लाखों दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट, तीन दिवसीय गंगा महोत्सव का आगाज

Dev Deepawali Celebrations Three-day Ganga Mahotsav in Varanasi- कार्तिक मास की पूर्णिमा को पड़ने वाली देव दीपावली (Dev Deepawali) पर काशी के घाट सात लाख दीयों से जलाए जाएंगे। 19 को देव दीपावली पर काशी के 84 घाट दीयों की रोशनी से जगमग होंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने गंगा महोत्सव व देव दीपावली की तैयारियों के संबंध में मंडलीय सभागार में अधिकारियों संग बैठक की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 3 Nov 2021, 5:31 PM IST

Dev Deepawali Celebrations Three-day Ganga Mahotsav in Varanasi

Dev Deepawali Celebrations Three-day Ganga Mahotsav in Varanasi

वाराणसी. Dev Deepawai Celebrations Three-day Ganga Mahotsav in Varanasi. कार्तिक मास की पूर्णिमा को पड़ने वाली देव दीपावली (Dev Deepawali) पर काशी के घाट सात लाख दीयों से जलाए जाएंगे। 19 को देव दीपावली पर काशी के 84 घाट दीयों की रोशनी से जगमग होंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने गंगा महोत्सव व देव दीपावली की तैयारियों के संबंध में मंडलीय सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। इस बैठक में देव दीपावली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। 17 से 19 नवंबर तक चलने वाले गंगा महोत्सव पर काशी के घाटों को दीयों से जगमग किया जाएगा। देव दीपावली के दिन सुबह कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर गंगा नदी में सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाएंगे। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर गंगा में सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। देव दीपावली के मौके पर अस्सी से लेकर राजघाट तक गंगा किनारे स्थित छोटे-बड़े होटल व धर्मशालाओं के 40 फीसदी कमरे भी बुक हो चुके हैं।

तीन दिवयीस हॉट एयर बैलून एडवेंचर

गंगा की घाटों पर दीपों की रोशनी जगमग होगी। काशी आसमान में टिमटिमाते तारों की तरह खूबसूरत नजर आएगी। देव दीपावली को पिछले वर्ष की तरह अद्भुत बनाने के लिए तैयारियां जारी हैं। गंगा घाटों पर समुचित सफाई व्यवस्था और घाटों पर तिरंगा लाइटिंग कराने के लिए खराब लाइटिंग को दुरुस्त कराने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया।

एलईडी स्क्रीन पर प्रसारित होगा कार्यक्रम

देव दीपावली का शहर के विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण होगा। तीन दिनों तक एयर बैलून एडवेंचर भी होगा। हॉट एयर बैलून में कुल 11 बैलून होंगे जिसमें भारत के चार सहित यूके, पोलैंड, यूरोप सहित अन्य देशों के बैलून एवं उनके पायलट रहेंगे। प्रति दिवस 500 लोगों का उड़ान इसमें होगा। हॉट एयर बैलून के उड़ान के लिए 15 किमी सर्किल को चिह्नित किया गया है। जिसमें सात किलोमीटर की उड़ान अधिकतम 10 हजार फीट पर होगी। 19 नवंबर को सायं गंगा उस पार रेती में हॉट एयर बैलून उड़ान भरेंगे। तीन दिनों तक सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोग एयर बैलून एडवेंचर का आनंद ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें: त्योहारी सीजन में फ्लाइट्स का किराया सातवें आसमान पर, टिकट प्राइस पहुंचा 20 हजार पार

ये भी पढ़ें: आधार कार्ड में एक से ज्यादा बार अपडेट कर सकते हैं यह जानकारियां, जानें क्या है पूरा प्रोसेस