30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सज गया अन्न-धन की देवी मां अन्नपूर्णा का दरबार, अन्नकूट के दिन लगेगा 551 कुंतल का छप्पन भोग

Dhanteras 2021 Annapurna Mandir of Varanasi Decorated- बाबा विश्वनाथ की नगरी में माता अन्नपूर्णा मंदिर (Annapurna Mandir) का मंदिर सज कर तैयार हो चुका है। दो नवंबर से पांच नवंबर तक देश भर के श्रद्धालु मंदिर में मां के दर्शन के लिए आएंगे। हर साल चार दिनों तक यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी, फूल पत्तियों और झालरों से सजाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 31 Oct 2021, 5:41 PM IST

Dhanteras 2021 Annapurna Mandir of Varanasi Decorated

Dhanteras 2021 Annapurna Mandir of Varanasi Decorated

वाराणसी. Dhanteras 2021 Annapurna Mandir of Varanasi Decorated. बाबा विश्वनाथ की नगरी में माता अन्नपूर्णा मंदिर (Annapurna Mandir) का मंदिर सज कर तैयार हो चुका है। दो नवंबर से पांच नवंबर तक देश भर के श्रद्धालु मंदिर में मां के दर्शन के लिए आएंगे। हर साल चार दिनों तक यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी, फूल पत्तियों और झालरों से सजाया गया है। माता के दरबार में इस बार 551 कुंतल का छप्पन भोग लगाया जाएगा। विभिन्न प्रकार के मिष्ठान बनाने के लिए 75 कारीगर दिन रात काम कर रहे हैं। मंदिर परिसर में ही 11 तरह के लड्डुओं से माता के गर्भगृह को सजाया जाएगा। मंदिर प्रबंधक ने कहा कि भक्तों को कोई समस्या नहीं होगी। सुरक्षा के लिए मंदिर परिक्षेत्र में 21 कैमरे अलग से लगाए गए हैं।

स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा का छोटी दीपावली से अन्नकूट पर्व तक के दर्शन भोर में 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक होगा। वीआईपी समय शाम 5 से 7 रहेगा। भक्त मंदिर के प्रथम तल पर माता के दर्शन कर सकेंगे। दर्शन करने आने वालों को मां के खजाने के रूप में चावल, धान का लावा और सिक्का (अठन्नी) दिया जाएगा। यह सिक्का भक्तों के लिए कुबेर से कम नहीं है। मान्यता है कि देवी के इस खजाने को जो भी भक्त पाता है उसे वह अपने लॉकर में रखता है। उस पर खजाने वाली देवी की कृपा बनी रहती है और उसे धन-धान्य की कमी नहीं होती है। मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग आते हैं।

कोविड प्रोटोकॉल से होंगे दर्शन

सुरक्षा के साथ माता का दर्शन श्रद्धालुओं को मिलेगा। कोविड-19 के बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करवाते हुए भक्तों को दरबार में प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर में जगह-जगह वालंटियर तैनात किए जाएंगे। थर्मल स्कैनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन के बाद भक्तों को माता के दरबार में प्रवेश दिया जाएगा। भक्तों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग भी कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें: त्रिपुष्कर योग में मनाई जाएगी धनतेरस, दिवाली तक खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त, सोने-चांदी का रेट भी सस्ता

ये भी पढ़ें: साल में सिर्फ चार दिन खुलता है काशी का अन्नपूर्णा मंदिर, धनतेरस का प्रसाद लेने देश दुनिया से पहुंचते हैं भक्त

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश