27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
सिचाई मंत्री का बड़ा बयान, कहा हटाया जायेगा वरुणा नदी से अतिक्रमण
Play video

सिचाई मंत्री का बड़ा बयान, कहा हटाया जायेगा वरुणा नदी से अतिक्रमण

डीएम व एसएसपी से हो चुकी है वार्ता, खुद जाकर देखेंगे वरुणा का हाल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 29 Sep 2018, 6:00 PM IST

वाराणसी. सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को सर्किट हाउस में बड़ा बयान दिया है। सिचाई मंत्री ने कहा कि वरुणा नदी पर जो अतिक्रमण किया गया है उसे हटाया जायेगा। इस संदर्भ में डीएम व एसएसपी से वार्ता हो चुकी है। 30 सितम्बर को खुद ही मौके पर जाकर वरुणा की स्थिति को देखेंगे।
यह भी पढ़े:-लखनऊ शूटआउट पर सीएम योगी के मंत्री का विवादित बयान, कहा सिर्फ अपराधियों को लग रही पुलिस की गोली


सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वरुणा कॉरीडोर का काम भी जल्द पूरा होगा। यूपी सरकार गायब हो चुकी नदियों को नया जीवन देने के साथ उनकी सेहत भी सुधारने में लगी हुई है। नदी को स्वच्छ रखने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि गंगा पवित्र होने के साथ जीवनदायनी भी है। यदि हम गंगा को गंगा नहीं करेंगे तो नदी स्वच्छ रहेगी। उन्होंने कहा कि भूमाफिया तलाब की जमीन पर कब्जा करके बिल्डिग बना देते हैं। बारिश जब होती है तो तलाब व नदी नहीं भरती, लेकिन सड़के ओवरफ्लो हो जाती है। गाउंड वाटर को अत्यधिक दोहन होने से स्थिति खराब हो रही है। सरकार सभी चीजों पर नजर रख रही है और एक बार विभिन्न नदियों की सेहत सही हो गयी तो भूजल स्तर भी ठीक हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी व प्रदेश अध्यक्ष की बैठक से गायब रहे विधायक, मचा हड़कंप

वरुणा कॉरीडोर को लेकर डीएम व एसएसपी से हो चुकी है वार्ता
सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वरुणा कॉरीडोर का काम जल्द ही पूरा होगा। पहले जो खेल होता था उसको लेकर कार्रवाई की गयी है अब किसी तरह का खेल नहीं होगा। वरुणा नदी के दायरे में जो भी अतिक्रमण होगा उसे हटाया जायेगा। बताते चले कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने वरुणा नदी की सेहत सुधारने के लिए वरुणा कॉरीडोर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था उस समय भी कॉरीडोर के रास्ते में नदी पर किये गये अतिक्रमण आये थे लेकिन बीजेपी विधायक के विरोध के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सीएम योगी सरकार में वीडीए के तत्कालीन वीसी पुलकित खरे से नदी को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया तो उनका तबादला कर दिया गया था। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना कई बार मीडिया के सामने नदी को अतिक्रमण मुक्त करने की बात कही थी लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए सिचाई मंत्री ने अतिक्रमण हटाने की बात कही है अब देखना है कि इस बार कितना असर होता है।
यह भी पढ़े:-ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, ईंट-भट्ठा संचालको को दी जायेगी नोटिस