डीआईजी सुरक्षा आरके पांडेय ने मंदिर के सुन्दरीकरण व विस्तारीकरण योजना के तहत खरीदे गये भवनों का ध्वस्तीकरण करने के बाद छिपे हुए मंदिर को भी उन्होंने देखा और आश्चर्य व्यक्त किया। सुरक्षा की लिहाज से उन्होंने कॉरीडोर का पूरा निरीक्षण किया। मकानों के हट जाने से मंदिर परिसर खुला हुआ है इसलिए डीआईजी सुरक्षा ने व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने एसपी सुरक्षा सुकृति माधव मिश्रा ने कहा कि मंदिर के चारों तरफ बैरिकेडिंग करा कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी जाये। पुलिस की अतिरिक्त टीम को तैनात करके सतर्कता बरती जाये। परिसर के सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।
यह भी पढ़े:-JNU में छात्र गुटों में हुई मारपीट, इसमे एबीवीपी कहा से आ गयी