3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert-कोहरा छाने के बाद खिली तेज धूप, आठ को बरस सकता है पानी

अधितम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि, गलन में भी हुई कमी
2 min read
Google source verification
Fog

Fog

वाराणसी. जम्मू कश्मीर पर आये पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वांचल पर पहुंचने लगा है। सोमवार को सुबह तक घना कोहरा छाया हुआ था इसके बाद तेज धूप निकल गयी। इसके चलते लोगों को ठंड से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई है। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान 22.4 व न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़े:-JNU में छात्र गुटों में हुई मारपीट, इसमे एबीवीपी कहा से आ गयी

पूर्वांचल से कोल्ड फ्रंट का असर काफी हद तक खत्म हो चुका है और पश्चिमी विक्षोभ के चलते वाम फ्रंट का असर पहुंचने लगा है। दिन में खिली धूप से ठंड कम हो गयी थी। तेज धूप होने के कारण लोगों को हल्की परेशानी भी होने लगी थी। दिन भर आसमान साफ था और काफी देर तक लोगों को धूप का आनंद मिलता रहा। ५ जनवरी को बनारस में बहुत कम समय के लिए ही धूप खिली थी और गलन से सभी को परेशान कर दिया था। ऐसे में सोमवार को मौसम में हुए बदलाव ने लोगों को राहत पहुंचायी है। शाम को ही मौसम में बदलाव हुआ और फिर से ठंड का असर बढऩे लगा। धूप निकलने से चलते रात या भोर के समय घना कोहरा होने की संभावना बनी हुई है।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस के पास परिवार के अलावा कुछ भी नहीं-आशुतोष टंडन

जानिए क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने बताया कि कोल्ड फ्रंट का असर खत्म हो चुका है और वाम फ्रंट पहुंच गया है। इसके चलते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सात जनवरी को दोपहर के बाद से आसमान में बादल छाने की संभावना है। आठ जनवरी को पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी हो सकती है। 10 जनवरी तक कभी धूप तो कभी बादल छाने वाला मौसम रहेगा। इसके बाद फिर से कोल्ड फ्रंट आयेगा तो तापमान में गिरावट होगी।
यह भी पढ़े:-विश्व हिन्दू सेना ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाये पोस्टर, प्रियंका गांधी से पूछें यह सवाल

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग