29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में हादसा, जर्जर मकान गिरने से दो की मौत, सात घायल

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) में मंगलवार भोर बड़ा हादसा हो गया। ललिता घाट के पास जर्जर मकान गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि सात मजदूर बुरी तरह घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 1 Jun 2021, 9:34 AM IST

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में हादसा, जर्जर मकान गिरने से दो की मौत, सात घायल

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में हादसा, जर्जर मकान गिरने से दो की मौत, सात घायल

वाराणसी. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) में मंगलवार भोर बड़ा हादसा हो गया। ललिता घाट के पास जर्जर मकान गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि सात मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल सभी को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें छह को दवा उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बाद में एक मजदूर को भी दवा उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए ललिता घाट स्थित गोयनका छात्रावास का अधिग्रहण किया गया है। सोमवार की रात कार्यदायी संस्था के मजदूर गोयनका छात्रावास के जर्जर हिस्से के नीचे सोए हुए थे। मंगलवार की भोर चार बजे के लगभग छात्रावास का जर्जर हिस्सा अचानक भरभरा कर गिरने से उसके मलबे के नीचे नौ मजदूर दब गए। चीख पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे कॉरिडोर में तैनात पुलिसकर्मियों ने सभी को मलबे के नीचे से बाहर निकाला और कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

दो की मौत, सात घायल

हादसे में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कालिया चक निवासी अब्दुल मोमिन (25) और अमीनुल मोमिन (45) की मौत हो गई। वहीं, इमरान, आरिफ मोमिन, शाहिद अख्तर, सकीउल मोमिन, हाकिम खान और आरिफ मोमिन नामक मजदूर घायल हो गए। इन सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया। अब सभी डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।

इस मामले में एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जिसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। हादसे में घायल अन्य सात मजदूरों की हालत ठीक है। इससे पहले 23 मई को इसी तरह का एक अन्य हादसा हुआ था जब लाहौरी टोला स्थित एक जर्जर मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें: काशी मॉडल से कोरोना पर लगाम लगाने की तैयारी, डॉक्यूमेंट्री बना कर पीएमओ पूरे देश में जारी करेगा एडवाइजरी

ये भी पढ़ें: रौनाही मस्जिद के लिए दान देने पर नहीं देना होगा टैक्स, धारा-80G के तहत दान में छूट

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग