5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारस में लगे पोस्टर, फारूक अब्दुल्ला व ऋषि कपूर को बताया देशद्रोही

पाक अधिकृत कश्मीर पर दिये बयान से नाराज है लोग, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 17 Nov 2017, 5:49 PM IST

Farooq Abdullah and Rishi Kapoor

Farooq Abdullah and Rishi Kapoor

वाराणसी. जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला व अभिनेता ऋषि कपूर द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर पर दिये गये बयान से लोगों में नाराजगी है। शुक्रवार को बनारस मेंफारूक अब्दुल्ला व ऋषि कपूर के पोस्टर पर देशद्रोही लिख कर लगाया गया है। खास बात है कि लोगों ने पोस्टर लगाते समय अपनी फोटो भी खींचवायी है। आम तौर पर पोस्टर लगाने वाले मिलते नहीं है।
यह भी पढ़े:-इस दल को चुनाव में मिली हार तो बीजेपी की बढ़ जायेगी ताकत, भविष्य में होगा लाभ



जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) किसी के बाप की जागीर नहीं है। भारत के अधीन जम्मू कश्मीर इंडिया का हिस्सा है और पीओके पाक का हिस्सा है। फारूक अब्दुल्ला के बयान का ऋषि कपूर ने ट्वीट करके समर्थन किया था। इसके बाद से ही सियासी जगत में तुफान मचा हुआ है और बीजेपी के नेताओं ने दोनों लोगों के बयान पर पलटवार भी किया था। काशी में पोस्टर लगने के बाद दोनों लोगों के बयान पर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गयी है।
यह भी पढ़े:-काशी विद्यापीठ में समायोजन की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना

बनारस कोर्ट में दर्ज हो चुका है परिवाद
फारूक अब्दुल्लाव अभिनेता ऋषि कपूर के बयान को लेकर कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी शुरू हो चुकी है। चंद्रशेखर सिंह ने बनारस कोर्ट में दोनों लोगों के खिलाफ मुकदम दर्ज कराने के लिए परिवाद दाखिल किया है, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए २१ नवम्बर को तारीख निर्धारित की है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने सपा के अकेले बचे पद पर भी किया कब्जा, नगर निगम चुनाव से पहले अखिलेश को झटका

अभिनेता कमल हासन पर भी दायर हो चुका है परिवाद
कमल हासन ने हिन्दू आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया था जिसके बाद बनारस कोर्ट में कमल हासन के खिलाफ परिवाद दर्ज किया था जिसकी सुनवाई २२ नवम्बर को होनी है। चर्चाओं की माने तो कमल हासन ने काशी में आने की बात भी कही है अब देखना है कि कमल हासन किसी कार्यक्रम के सिलसिल में आते हैं या फिर अदालती कार्रवाई को देख कर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े:-पद्मावती के जौहर को लेकर सोशल मीडिया पर अटल बिहारी की कविता हो रही वायरल