वाराणसी. मंगलवार हनुमान जी का बहुत ही प्रिय दिन माना गया है। इस दिन हनुमान जी की आराधना करने से इसका लाभकारी फल प्राप्त होता है। मंगलवार को व्रत करने से कुंडली का मंगल ग्रह शुभ फल देने वाला होता है। इस व्रत से हनुमान जी की अशीम कृपा मिलती है। यह व्रत सम्मान, बल, साहस और पुरुषार्थ को बढ़ाता है। संतान प्राप्ति के लिए भी है यह व्रत बहुत लाभकारी है। इस व्रत के फलस्वरूप पापों से मुक्ति मिलती है। जो यह व्रत करते हैं उन पर भूत-प्रेत, काली शक्तियों का दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता है। लेकिन बहुत कुछ ऐसा भी है जिसे करना स्वयं अपने पांव पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है। मंगल ग्रह आयु का भी प्रतिनिधि है, इसलिए इस दिन की गई छोटी सी भूल से आपकी उम्र कम हो सकती है।