2 जुलाई को कैंट थाना क्षेत्र के टैगोर टाउन में डा.रीना सिंह की रहस्यमय परिस्थितियों में छत से गिरने से मौत हो गयी थी। इस मामले में डा.रीना सिंह के पति रंगनाथ सिंह ने अपने दामाद डा.आलोक व उनके माता-पिता पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही डा.आलोक सिंह अपने परिवार के साथ फरार हो गये थे। डा.आलोक सिह के जीजा एमपी सिंह आईएएस है और एक राज्यमंत्री के बेहद खास बताये जाते हैं। डा.रीना मर्डर में पुलिस की भूमिका शुरू से ही सवालों के घेरे में थी। रंगनाथ सिंह का आरोप है कि पुलिस ने डा.आलोक सिंह को अपना बचाव करने का पूरा मौका दिया था। मीडिया ने इस मामले को लगातार उछाला तब जाकर पुलिस ने कोर्ट से कुर्की का आदेश लायी थी। गुरुवार को सुबह डा.आलोक सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। कैंट थाना प्रभारी राजीव सिंह ने थाने में 302 के आरोपी को वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया था। डा.आलोक के लिए पानी की बोतल, नमकीन, बिस्किट व चाय मंगवाई गयी थी। पत्रिका ने पुलिस की इस भूमिका पर सवाल उठाया तो एसएसपी ने कंैट थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
यह भी पढ़े:-डा. रीना सिंह मर्डर केस- डा. आलोक के आवास पर चस्पा होगी कुर्की की नोटिस