26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का एग्जिट पोल पर बड़ा बयान, क्या सच होगी भविष्यवाणी

कहा कांग्रेस ऐसे ही मुगालते पालती रहती है, पांच राज्यों का चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 Dec 2018, 8:34 PM IST

Dr Mahendra Nath Pandey

Dr Mahendra Nath Pandey

वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को सेमीफाइनल माना जा रहा है। चुनाव परिणाम 11 दिसम्बर को आयेगा। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। अभी तक चुनावी जीत रही बीजेपी ने एग्जि पोल को लेकर सवाल नहीं किये थे लेकिन अब नतीजे भगवा पार्टी के विरोध में आने की संभावना है तो बीजेपी नेता भी एग्जि पोल पर सवाल उठा रहे हैं। शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस आये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय ने एग्जि पोल पर कहा कि अभी मतगणना होने दिजिए। बीजेपी बहुत प्रभावी जीत दर्ज करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को लेकर भी भविष्यवाणी की है।
यह भी पढ़े:-यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में प्रत्याशी ने फाड़े मतपत्र, हंगामा, पांच हिरासत में

प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि मतगणना के बाद बीजेपी की प्रभावी जीत सबके सामने आ जायेगी। एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस के जश्र मनाने के प्रश्र पर कहा कि कांग्रेस मुगालते में है और मतगणना के बाद स्थिति साफ हो जायेगी। राजस्थान में अशोक गहलोत के सीएम बनने कहे प्रश्र पर प्रदेश अध्यक्ष ने कोई जवाब नहीं दिया। पांच राज्यों में चुनाव परिणाम अभी नहीं आया है इसलिए बीजेपी नेता भी भविष्यवाणी कर रहे है। 11 दिसम्बर को पता चलेगा किसी भविष्यवाणी सही होगी।
यह भी पढ़े:-पांच राज्यों के आये एग्जिट पोल के बाद अनुप्रिया पटेल का बीजेपी गठबंधन को लेकर बड़ा बयान, ऐसे लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2019

केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी बीजेपी की जीत का दावा किया
केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी शनिवार को बीजेपी की जीत का दावा किया है। अनुप्रिया पटेल का बयान बीजेपी को राहत पहुंचाने वाला है क्योंकि अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल ने स्पष्ट कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ ही उनका गठबंधन जारी रहेगा। यूपी में बीजेपी की राह सबसे कठिन हो सकती है। एग्जिट पोल सही साबित हुए तो राहुल गांधी, मायावती व अखिलेश यादव का महागठबंधन बन जायेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी लगातार गठबंधन तोडऩे की धमकी दे रहे हैं ऐसे में अनुप्रिया पटेल का बयान बीजेपी को राहत पहुंचाने वाला साबित होगा।
यह भी पढ़े:-यूपी कॉलेज में छात्रसंघ के नये अध्यक्ष मिलिंद, उपाध्यक्ष अमन व महामंत्री शिवम सिंह बाबू निर्वाचित घोषित

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग