27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी के जनसम्पर्क कार्यालय के सामने ई रिक्शा चालकों का धरना, पुलिस पर लगाया उत्पीडऩ का आरोप

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग, कहा सुविधा शुल्क नहीं देने पर किया जा रहा शोषण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 5 Dec 2018, 8:06 PM IST

E rickshaw

E rickshaw

वाराणसी. पीएम नेरन्द्र मोदी के रविन्द्रपुरी स्थित जनसम्पर्क कार्यालय के सामने ई रिक्शा चालकों ने बुधवार को धरना दिया है। ई रिक्शा चालको का आरोप है कि शहर के कई मार्ग पर एकल यातायात व्यवस्था को लागू करके उनका रोजगार छीना जा रहा है। जिन रास्तों पर ई रिक्शा चालकों को जाने से रोका जाता है उन्हीं रास्तों पर चार पहिया वाहनों को आने की छूट दी जाती है। चालकों ने पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए बनायी है योजना, सूची में शामिल हो गया बीजेपी विधायक व मेयर का नाम

पीएम नरेन्द्र मोदी के रविन्द्रपुरी स्थिति जनसम्पर्क कार्यालय के सामने ई चालक पहुंचे और धरना देना शुरू किया। ई रिक्शा चालकों का कहना है कि जब पुलिस को सुविधा शुल्क देते हैं तो सारी समस्या खत्म हो जाती है और पुलिस को सुविशा शुल्क नहीं मिलता है तो तुरंत ही वाहन का चालान कर दिया जाता है। कई रास्तों को वन वे कर दिया गया है जहां पर ई रिक्शा नहीं जा सकते हैं ऐसे में हम लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया है। चालकों ने कहा कि वह मेहनत के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन सरकार नहीं चाहती है कि हम काम कर सके। चालकों ने पुरानी व्यवस्था को बहाल करने की मांग की है।
यह भी पढ़े:-संकट मोचन को बम से उड़ाने की धमकी पर मनोज तिवारी का बयान, कहा काशी ऐसी गीदड़ भभकी से डरने वाली नहीं

बीच रास्ते में उतार दी सवारी
आंदोलन की जानकारी अन्य चालकों को हुई तो भी वह हड़ताल में शामिल हो गये। ई रिक्शा चालकों ने बीच में ही सवारी उतार दी। इसके चलते लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। दोपहर तक सड़कों पर कम संख्या में ई रिक्शा चलते हुए दिखायी दिया। शाम से सड़कों पर फिर से ई रिक्शा दिखायी दने लगे।
यह भी पढ़े:-मनोज तिवारी ने राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, दिया यह बयान

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई मार्ग पर लगा है रोक
शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ही ई रिक्शा के सभी जगहों पर जाने पर रोक लगायी गयी है। शहर में ई रिक्शा की बढ़ती संख्या के चलते यातायात व्यवस्था खराब होने लगी है। पुलिस भी ई रिक्शा चालकों से वसूली में लगी रहती है।
यह भी पढ़े:-बेहद खास होता है यहां का खाना, साथ में होगी महिला तभी मिलेगा प्रवेश