8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
सीएम योगी व अमित शाह के युवा उद्घोष कार्यक्रम को बड़ा झटका, खाली रह गयी हजारों कुर्सी
Play video

सीएम योगी व अमित शाह के युवा उद्घोष कार्यक्रम को बड़ा झटका, खाली रह गयी हजारों कुर्सी

अनुमान से आधी आयी भीड़, वीडियो में देखे युवाओं में नहीं भर पाये उत्साह
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 20 Jan 2018, 3:52 PM IST

वाराणसी. बीजेपी के संसदीय चुनाव 2019 की तैयारियों का आगाज करने वाले युवा उद्घोष कार्यक्रम को शनिवार को बड़ा झटका लगा है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने के बाद भी भीड़ नहीं जुट पायी। मैदान में हजारों कुर्सी खाली रह गयी। बीजेपी ने १७ हजार युवाओं की भीड़ जुटने का अनुमान लगाया था लेकिन आधी भीड़ भी नहीं जुट पायी।
यह भी पढ़े:-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ आयेंगे सीएम योगी, कार्यक्रम में जाने वालों की ली जा रही तलाशी


काशी विद्यापीठ के खेल मैदान में शुरु से ही भीड़ की कमी देखी गयी। उस समय बीजेपी नेताओं ने कहा कि जैसे ही सीएम योगी व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आ जायेंगे। वैसे ही भीड़ जमा हो जायेगी। इसके बाद दोपहर लगभग 2.30 बजे सीएम योगी व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक साथ पहुंचे। वहां पर मौजूद लोगों ने जयकार के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को स्वागत किया। इसके बाद जब भीड़ की पड़ताल की गयी तो देखा गया कि हजारों कुर्सी खाली है। बीजेपी नेता भी परेशान हो गये और भीड़ जुटाने के प्रयास में लग गये। बीजेपी संसदीय चुनाव 2019 की तैयारियों का आगाज जिस युवा उद्घोष कार्यक्रम के साथ करना चाहती थी उसमे भीड़ नहीं होना भगवा पार्टी के लिए झटके से कम नहीं था। बीजेपी नेता जब भीड़ नहीं जुटा पाये तो खाली पड़ी कुर्सी को हटाने को कह दिया गया। इसके बाद मजदूर जब कुर्सी हटाने लगे तो मीडिया के लोग वहां पर पहुंच गये। इसके चलते बीजेपी नेताओं को कुर्सी हटाने का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ गया। कार्यक्रम शुरू होने के साथ वहां से लोग जाने लगे तो गेट पर खड़े बीजेपी कार्यकर्ताओं ने युवाओं को समझा कर कार्यक्रम में जाने का अनुरोध किया, जिससे और भीड़ कम न हो जाये।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में शुरू हुआ सीएम योगी व अमित शाह का विरोध, पुलिस ने उठाया यह कदम

फंड को लेकर उठ रहे सवाल, काला कपड़ा के चलते भी कम आये लोग
बीजेपी नेताओं ने भीड़ को लेकर अधिकृत रुप से कुछ नहीं कहा है लेकिन कुछ बीजेपी नेताओं ने दबी जुबान में स्वीकार किया कि लोगों को लाने की व्यवस्था करने के लिए पार्टी की तरफ से आर्थिक मदद नहीं मिली थी, जिसके चलते भीड़ कम आयी है। सभी लोगों से कहा गया था कि स्वेच्छा से लोगों को लाया जाये। इसके अतिरिक्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विरोध के डर के चलते पुलिस ने कड़ी तलाशी लेने के बाद ही लोगों को कार्यक्रम स्थल पर जाने दिया। जिन लोगों ने काला कपड़ा पहना था उन्हें रोक दिया गया था इसके चलते भी बहुत से लोग वापस चले गये।
यह भी पढ़े:-बीजेपी युवा उद्घोष कार्यक्रम के साथ करेगी संसदीय चुनाव 2019 की तैयारियों का आगाज