
वाराणसी. अतिभयान के दूसरे दिन तेलियाबाग पर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण ढहाया गया है। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने पटेल धर्मशाला के पास स्थिति मरी माई के पास अतिक्रमण् हटाया है। मरी माई मंदिर के पीछे का अतिरिक्त हिस्सा सहित पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा करके बनायी गयी चहारदीवार को ढहा दिया गया है। यहां पर सड़क चौड़ी होने से लोगों को जाम से मुक्ति मिल जायेगी।
यह भी पढ़े:-गोरखपुर में मिली हार के बाद पीएम मोदी ने सीएम योगी को दिया तगड़ा झटका, चहेते अधिकारी को प्रदेश से बाहर भेजा
बनारस में ट्रैफिक जाम प्रमुख समस्या में से एक है। यहां की सड़को की चौड़ाई कम है और उपर से सड़कों पर किये गये अतिक्रमण से स्थिति विकराल हो गयी है। शायद ही कोई ऐसा दिन नहीं होता है जब अतिक्रमण के चलते सड़क जाम नहीं रहती है। मंगलवार को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने तेलियाबाग तिराहे पर अभियान चला कर जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त किया है। पटेल धर्मशाला के पास व उसके बगल की जमीन पर अवैध ढंग से दीवार खड़ा कर अतिक्रमण किया गया था। उसके पीछे स्थित नाले पर अतिक्रमण करके होटल चलाया जा रहा था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी से अतिक्रमण को धवस्त कर दिया है। तिराहे के दोनों तरफ बने मंदिर के चबूतरे को भी तोड़ कर छोटा किया गया है, जिससे सड़क पर यातायात के लिए अधिक जगह मिल जाये।
यह भी पढ़े:-अतिक्रमण व अवैध कॉलोनियों के खिलाफ हुई कार्रवाई, जेसीबी से तोड़ा गया अतिक्रमण
अभियान के चलते सड़क हुई जाम
अधरापुर से लेकर तेलियाबाग चौराहे तक गैस पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके चलते पहले ही आधा रास्ता बंद है। तेलियाब तिराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते सड़क के दौनों तरफ जाम लग गया था। अतिक्रमण हटाओ अभियान अभी ३० मार्च तक जारी रहेगा।
यह भी पढ़े:-अवैध कॉलोनी के खिलाफ वीडीए की कार्रवाई, जेसीबी से तोड़ा गया निर्माण