
वाराणसी. हृदय योजना के तहत बनने वाले हेरिटेज वॉक के गेट व सूचना केन्द्र के लिए जिला व नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार से कार्रवाई शुरू कर दी है। रामकटोरा पर सूचना केन्द्र बनने वाली जगह पर किये गये अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। संभावित विरोध को देखते हुए रामकटोरा में भारी संख्या में पुलिस भी मौजूद रही।
यह भी पढ़े:-नये साल में सीएम योगी नहीं कर पाये यह काम तो पीएम मोदी को लगेगा झटका
शहरी विकास मंत्रालय के तहत चल रही हृदय योजना के तहत हेरिटेज वॉक का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए रामकटोरा में काशी के संगीतकारों के आवास से लेकर उनके क्षेत्र को नया रुप दिया जा रहा है। हेरिटेज वॉक के तहत रामकटोरा पर गेट व सूचना केन्द्र बनना है इसके लिए मौजूद सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था और सड़क पर मिट्टी व बालू बेचने का धंधा करने लगे थे। यहां पर हल्का निर्माण कार्य कराया गया था जिसे बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के अभियान को रोकने के लिए बीजेपी विधायक ने तैयार किया चक्रव्यूह
यह है हेरिटेज वॉक योजना
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी की ऐतिहासिकता को ध्यान में रख कर हेरिटेज वॉक का निर्माण कराया जा रहा है। काशी के संगीत घरानों के सहेजने के लिए ही यह योजना चलायी गयी है। 2.51 करोड़ कही लागत से इस योजना के तहत रामकटोरा पर रहने वाले प्राचीन कलाकारों के आवास के एक कक्ष व उनके घर जाने वाले रास्तों का विकास किया जायेगा। इसी योजना के तहत रामकटोरा पर गेट व सूचना केन्द्र बनाया जायेगा। यहां पर विदेशी पर्यटकों को एक निश्चित रकम जमा करने के लिए संगीत घरानों से जुड़ी बुकलेट मिलेगी। इसके बाद यहां से वह गेट से पैदल हेरिटेज वॉक के तहत नामी कलाकारों के आवास तक जा सकेंगे।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के प्रोजेक्ट को झटका, उद्घाटन के बाद बंद हुआ टेलीमेडिसिन सेंटर
योजना पर लगा था धांधली का आरोप, हुआ था हंगामा
हेरिटेज वॉक के निर्माण में धांधली बरतने का आरोप लगा था और पहली बार काशी के नामी कलाकारों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया था। बाद में निर्माण कार्य की जांच कराने की बात कही गयी थी। योजना को शुभारंभ 15 दिसम्बर 2016 को हुआ था, जिसे 30० सितम्बर 2017को पूरा होना था लेकिन अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली के चलते काम समय से पूरा नहीं हो पाया है अब काम ३१ दिसम्बर तक पूर्ण करना है जो संभव होता नहीं दिखायी दे रहा है।
यह भी पढ़े:-अवैध खनन पर हाईकोर्ट की बड़ी कार्रवाई, दो जिलाधिकारी को किया निलंबित