11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
‘मां गंगा चीत्कार रहीं – अपने बेटे को पुकार रहीं’ जैसे नारों से गूंजा गंगा तट, कांग्रेसजनों ने की पूजा अर्चना
Play video

‘मां गंगा चीत्कार रहीं – अपने बेटे को पुकार रहीं’ जैसे नारों से गूंजा गंगा तट, कांग्रेसजनों ने की पूजा अर्चना

राजेंद्र प्रसाद घाट पर ही 14 जून 1985 में राजीव गांधी ने गंगा निर्मलीकरण योजना का शुभारंभ किया था, पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने कोसा PM मोदी को.
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 13 Jun 2018, 7:15 PM IST

वाराणसी. गंगा जिसके निर्मलीकरण के लिए 32 साल पहले यानी 14 जून 1986 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने काशी के राजेंद्र प्रसाद घाट पर एक कार्ययोजना की आधारशिला रखी थी। तब से लेकर अब तक अरबों रुपये गंगा में बह गए। लेकिन 1986 से 2014 तक कुछ न कुछ काम होता दिखता था। इसी बीच मई 2014 में वाराणसी के सांसद के तौर पर नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। तब उन्होंने कहा कि मै न आया हूं न किसी ने मुझे भेजा है, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है। पीएम मोदी ने गंगा सफाई के लिए नमामि गंगे योजना की शुरूआत की। 20 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। गंगा मंत्रालय बना लेकिन गंगा का आंचल इन चार वर्षों में मैला ही हुआ। काम तो कुछ खास दिखा नहीं, अलबत्ता योजनाओं के नाम पर भगवान शंकर के माथे पर रहने वाली मां गंगा का दर्शन भगवान विश्वनाथ को कराने के लिए गंगा पाथ वे योजना ऐलान जरूर हो गया। भले उसके लिए सैकड़ों प्राचीन भवनों और मंदिरों को गिरा दिया जाए। ऐसे में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी द्वारा शुरू गंगा कार्य योजना की पूर्व संध्या पर उसी राजेंद्र प्रसाद घाट पर 13 जून को एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका शीर्षक दिया, “एक लोटा गंगाजल ,ताकि रहे सनद”।
इसी बीच मई 2014 में वाराणसी के सांसद के तौर पर नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। तब उन्होंने कहा कि मै न आया हूं न किसी ने मुझे भेजा है, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है। पीएम मोदी ने गंगा सफाई के लिए नमामि गंगे योजना की शुरूआत की। 20 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। गंगा मंत्रालय बना लेकिन गंगा का आंचल इन चार वर्षों में मैला ही हुआ। काम तो कुछ खास दिखा नहीं, अलबत्ता योजनाओं के नाम पर भगवान शंकर के माथे पर रहने वाली मां गंगा का दर्शन भगवान विश्वनाथ को कराने के लिए गंगा पाथ वे योजना ऐलान जरूर हो गया। भले उसके लिए सैकड़ों प्राचीन भवनों और मंदिरों को गिरा दिया जाए। ऐसे में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी द्वारा शुरू गंगा कार्य योजना की पूर्व संध्या पर उसी राजेंद्र प्रसाद घाट पर 13 जून को एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका शीर्षक दिया, “एक लोटा गंगाजल ,ताकि रहे सनद”।

इस आयोजन के तहत बनारस कांग्रेस के स्त्री-पुरुष, युवा, प्रौढ़ नेता, कार्यकर्ता, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सभी एकत्र हुए मां गंगा के सुरम्य तट पर। एक-एक लोटा गंगा जल भागीरथी को अर्पित किया। कार्यक्रम का आगाज़ दीपक जलाकर मां की अर्चना से हुआ, ताकि मां गंगा काशी पर अपनी कृपा बरकरार रखें और पीढी दर पीढ़ी उनका आशीर्वाद काशी पर बना रहे। कांग्रेसियों ने उपस्थित जन सामान्य में एक प्लास्टिक बोतल व गैलन में गंगाजल भरकर बांटा यह कहकर कि घर रखें यह आने वाली पीढ़ी के लिए सनद रहेगा, यदि वर्तमान स्थिति के चलते मां गंगा विलुप्त हो जाती हैं तो यह बताना पड़ेगा कि काशी में कभी मोक्षदायीनी मां गंगा बहती थीं। कांग्रेसजनों ने घाट पर, ”गंगा मईया रहा हमरी नगरिया – झूठा बेईमान बाड़न नेतवा हो मईया”, ”महादेव अब खोलो त्रिनेत्र- यह दशा अब नहीं जाता देख”, गंगा को अविरल बहने दो-काशी में गंगा रहने दो”, मां गंगा चीत्कार रहीं -अपने बेटे को पुकार रहीं” आदि नारे भी लगाए।

पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा, अजय राय ने कहा कि तारणहार मां गंगा आज अपने अस्तित्व को महादेव की नगरी में खोती दिख रही हैं। सरकार की उदासीनता से अविरलता से अब दूर दूर तक कोई नाता नहीं रहा। किसी ने कहा था, मैं आया नहीं मुझे मां गंगा ने बुलाया है, तो किसी ने कहा कि गंगा साफ न हुई तो मैं गंगा में समा जाउंगी। पर हालात यह है कि आज भी छोटे बड़ें 36 सीवर नालों का पानी गंगा में गिर रहा, घाट दरक रहे, रेत के टीले टापू बन उभर रहे, अरबों रुपये बहा दिए गए, आज हर कोई गंगापुत्र कहलाने में गौरव तो महसूस करता है पर गंगा साफ व अविरल बहे इसपर नहीं सोचता।
वक्ताओं ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार से सवाल पूछा कि गंगा दर्शन व गंगा आरती से देश विदेश के मेहमानों को आप गंगा की भव्यता तो दिखाते हैं पर तब क्या हो जाता है जब विलुप्तप्राय गंगा चित्कारती हैं ? घाटों पर गंदगी व बहते अवजल तथा जर्जर शौचालय और उनसे आती बदबू क्यों नहीं दिखाते ? गंगा में बढ़ता प्रदूषण क्यों नहीं दिखता ? जल जब आचमन योग्य नहीं रह गया तो कैसा गंगाजल ? आज गंगा नदी की जो दुर्दशा है वह भयावह है। वक्ताओं ने तंज कसा कि धर्म की सर्वाधिक दुहाई देने वाली भाजपा ने अब गंगा नदी को भी आज वोट बैंक बना डाला, अब नहीं दिखती उन्हें गंगा के प्रति जन सामान्य की आस्था।


इस मौके पर गणेश शंकर पाण्डेय , पूनम कुण्डु, शिखा मौर्या, स्वेता राय, प्रदीप गुप्ता, शिवम वर्मा, रौशन सेठ, विनय राय्, ब्रह्मदत्त त्रिपाठी , जितेन्द्र सेठ, सतीश जायसवाल , श्रीष मिश्रा छोटा ,शकील जादूगर, प्रमोद श्रीवास्तव ,दिनेश सेठ ,दिनेश सैनी ,कलाधर साहनी ,अतुल मालवीय , शानु मालविय, मीरा तिवारी , पुष्पा शुक्ला, अरूण सोनी , छांगुर लाल , बबलू शुक्ला, मणीन्द्र मिश्रा , राघवेंद्र चौबे, राकेश राठौर, प्रमोद वर्मा, जन्तलेश्वर यादव, नरसिंह ,जन्तलेश्वर यादव ,संजय डाक्टर, विकास विक्की सेठ आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन व नेतृत्व अनिल श्रीवास्तव “अन्नु ” ने किया व संचालन कांग्रेस सेवादल के शहर मुख्य संगठक श्री प्रभात वर्मा ने किया जबकि राजेश मिश्रा “गुड्ड ने आभार जताया।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश