28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / Big Breaking-आईईडी ब्लास्ट कर व्यवसायी लाल जी यादव और बेटे अजय यादव का सिर उड़ाया

Big Breaking-आईईडी ब्लास्ट कर व्यवसायी लाल जी यादव और बेटे अजय यादव का सिर उड़ाया

वाराणसी क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 29 Aug 2018, 11:17 AM IST

IED Blast

आईईडी ब्लास्ट

वाराणसी. यूपी के वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मिलकोपुर गांव में आईईडी ब्लास्ट कर पिता- पुत्र को उड़ाने का मामला सामने आया है। ब्लास्ट से पूरे गांव में हड़कंप मच हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही वाराणसी क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर सीओ तथा थाने की पुलिस टीम के साथ साथ फॉरेन्‍सिक टीम भी पहुंच गयी है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है। गांव में इस दर्दनाक हत्‍या के बाद ग्रामीणों में खासा रोष व्‍याप्‍त है। इसे लेकर ग्रामीणों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चंद्रा-बलुआ मार्ग पर हत्‍यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्‍काजाम कर दिया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में लगे हुए हैं। ग्रामीणों की ओर से दोनों मृतकों के परिजनों 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गयी है।

बता दें कि मृतक खरा-चूनी का व्यवसायी था। प्रारम्भि जानकारी के अनुसार बाप और बेटे दोनों घर के बाहर सो रहे थे। तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। पिता- लाल जी यादव और पुत्र अजय यादव के सिर को बम से उड़ा दिया। पिता जहां घर के बरामदे में सो रहा था, वहीं पुत्र घर के बाहर सोया हुआ, जिस वक्‍त इस घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के सिर को घटनास्थल से लगभग 40 मीटर की दूरी पर पाया। घटना की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस आलाधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सीओ पिंडरा और तकरीबन 10 थानों की पुलिस टीम के साथ साथ फॉरेन्‍सिक टीम भी जांच-पड़ताल में जुट गयी है। फिलहाल घटना के कारणों के संबंध में स्‍थानीय लोगों ने बताया है कि इन लोगों को पड़ोस के ही एक मिल मालिक से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी इकट्ठा कर रही है। वहीं लखनऊ से डीजीपी कार्यालय ने भी इस घटना पर वाराणसी पुलिस से जानकारी मांगी है।