3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिन्दू आतंकवाद के बयान पर फंसे कमल हासन, कोर्ट में परिवाद दर्ज

नारस के न्यायालय ने सुनवाई के बाद दिया निर्देश, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 4 Nov 2017, 5:02 PM IST

Film actor Kamal Haasan

Film actor Kamal Haasan

वाराणसी. फिल्म अभिनेता कमल हासन का हिन्दू आतंकवाद पर दिया गया बयान अब उनकी गले की फांस बनता जा रहा है। शनिवार को बनारस कोर्ट में दर्ज याचिका पर सुनवाई करने के बाद न्यायालय ने परिवाद दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब २२ नवम्बर को होगी।
यह भी पढ़े:-सपा व बसपा के गढ़ में बीजेपी की सूची ने मचाया धमाल, क्या बदल पायेगा चुनावी समीकरण



शिवपुर के खुशहाल नगर निवासी अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने ही कमल हासन के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है। अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी का आरोप है कि कमल हासन ने हिन्दुओं को आतंकवादी व हिन्दू संगठनों को आतंकवादी व हिंसक बताया है जिससे करोड़ों हिन्दुओं की भावना को ठेस लगी है। अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने कमल हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (षष्ठम) की अदालत में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने कमल हासन के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई २२ नवम्बर को होगी।
यह भी पढ़े:-राजा भैया की कुंडा से बीजेपी ने शशिप्रभा पाण्डेय को बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी, क्या जीत पायेंगी चुनाव

कमल हासन के इस बयान पर बचा है बवाल
अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी का आरोप है कि हिन्दी व तमिल फिल्म अभिनेता कमल हासन अब राजनीति पारी खेलने की तैयारी में है। कमल हासन ने तमिल पत्रिका में अपने नियमित स्तंभ में लिखा है कि हिन्दू आतंकवादी हैं और कमल हासन ने अपने लेख में कहा कि हिन्दू संगठन कट्टरपंथी है। अधिवक्ता के अनुसार कमल हासन ने हिन्दुओं को हिंसक बताते हुए आतंकवादियों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। अधिवक्ता ने अदालत से कमल हासन को आईपीसी की धारा 505, 511, 298 व 295 में तलब दंडित भी करने की मांग की है।
यह भी पढ़े:-पत्रिका के पास मौजूद एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज में देखे काशी विद्यापीठ में हुई मारपीट की घटना

कमल हासन के बयान पर हिन्दू संगठनों में रोष
कमल हासन के इस बयान के बाद से हिन्दू संगठनों में रोष व्याप्त है। कभी अपने पाले में कमल हासन को लाने के लिए बेकरार बीजेपी ने भी अभिनेता के बयान पर नाराजगी जतायी है। बनारास कोर्ट में परिवाद दर्ज होने से कमल हासन की मुश्किले बढ़ सकती है।
यह भी पढ़े:-पीएम के संसदीय क्षेत्र में नगर निगम चुनाव से पहले भगवा सेना की बड़ी हार, सपा ने जीता चुनाव

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश