एफआईआर में बृजेश सिंह के बेटे सिद्धार्थ सिंह समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। वीडीए के अमीन विवेक पाठक की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मुम्बई की कंस्ट्रक्शन कंपनियों ने फर्जीवाड़ा करके वीडीए की करोड़ों की जमीन को फर्जी ढंग से सट्टा कराया गया था। जिन कंपनियों का नाम फर्जी ढंग से सट्टा कराने में शामिल थे उसी एक कंपनी रघुकुल कंस्ट्रक्शन कंपनी डायरेक्टर बृजेश सिंह के बेटे सिद्धार्थ सिंह भी है इसी आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। अन्य आरेापी में कुमारी पुष्पलता, रामेश्वर प्रताप, पंकज कुमार सिंह, स्नेहलता गोयल, आलोक गोयल व साकिब जाफरूल का नाम शामिल है। कंस्ट्रक्शन कंपनियों के मालिक ने अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से बड़ा खेल किया था जिसका खुलासा होने के बाद मामला अब न्यायालय में चला गया है जहां पर 17 अक्टूबर को इस मामले में सुनवाई होगी।
यह भी पढ़े:-आठ साल के बच्चे के हाथ में थी शराब की बोतल, बीजेपी विधायक ने देखा तो उठाया यह कदम