26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / Videos / कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

दमकल की गाडिय़ों ने आग पर पाया काबू, कारणों का अभी पता नहीं चला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 24 Nov 2018, 4:41 PM IST

वाराणसी. भेलूपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी में पिंटू कबाड़ी के कबाड़ के गोदाम में आग लगने से लाखों की सम्पत्ति जलकर खाक हो गयी। मौके पर पहुंची दमकल की गाडिय़ों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव के बयान से खुश हुई बीजेपी, शिवपाल यादव को भी होगा फायदा

जवाहर नगर स्थित कबाड़ के गोदाम में लोगों ने धुआं उठते देखा तो पिंटू कबाड़ी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिंटू ने दमकल को आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद वहां पर दमकल के दो वाहन पहुंचे ओर आग पर काबू पाया गया। पिंटू का कहना है कि दोपहर में वह खाना खाने घर गया था इसी बीच मोबाइल पर लोगों ने आग लगने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि गोदाम से आग की तेज लपटे निकल रही है। पिंटू का कहना है कि गोदम में प्लास्टिक, कार्टून, अखबार, दफ्ती आदि चीजे रखी हुई थी जिनकी अनुमानित कीमत तीन से चार लाख होगी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पिंटू का कहना था कि गोदाम में सिलेंडर नहीं रखा था।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस के दिग्गज नेता ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी साधा निशाना

भड़क जाती आग तो उठाना पड़ता बड़ा नुकसान
कबाड़ी के गोदाम में लगी आग को फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने समय पर काबू नहीं किया होता तो और घरों को नुकसान पहुंच सकता था। बड़ा सवाल है कि शहर के मध्य में इस तरह कबाड़ का गोदाम बना कर ज्वलनशील चीज रखी गयी थी लेकिन आग बुझाने का कोई साधन नहीं था। आग बुझ जाने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़े:-देव दीपावली: धरती पर उतरी आकाशगंगा, गंगा की लहरों में झिलमिलाये लाखों तारे