नई सड़क से औरंगाबाद मार्ग पर करीब 15 मीटर जाने पर वहां पर हाउस ऑफ जिप्सी के नाम से एक बहुमंजिला होटल है। शुक्रवार की दोपहर को होटल के तीसरे मंजिल में अचानक आग लग गयी। होटल से धुंआ निकलते देख लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। होटल में आग लगने के समय लगभग 50 की संख्या में देशी विदेशी पर्यटक मौजूद थे। तीसरी मंजिल में लगी आग का धुंआ जब होटल में भरने लगा तो पर्यटकों को इस बात की जानकारी हुई। जान बचाने के लिए पर्यटक होटल छोड़ कर सड़क पर भागने लगे। इसी बीच किसी ने फायर बिग्रेड को आग लगने की जानकारी दे दी। गली में होटल होने के चलते फायर बिग्रेड को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा और दमकल की पांच गाडिय़ों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़े:-प्रशिक्षु महिला पुलिसकर्मी का सड़क जाम करना पड़ सकता है भारी