पुलिस लाइन की बदली व्यवस्था, एसएसपी ने खुद किया निरीक्षण
प्रशिक्षु महिला पुलिसकर्मियों के सड़क जाम करने के बाद पुलिस लाइन की व्यवस्था बदल गयी है। पुलिस लाइन के संतरी वहां पर आने-जाने वाले बाहरी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। शुक्रवार को एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने खुद ही पुलिस लाइन का निरीक्षण किया है। एसएसपी ने बैरक, शौचालय, स्नान गृह, पुलिस व पीएससी मेस का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। एसएसपी ने खाने की गुणवत्ता तक जांची है।
यह भी पढ़े:-बाहुबली अतीक अहमद को उपलब्ध करायी थी खास व्यवस्था, जांच शुरू