23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद पहली बार खुलेगा यह राज, पुलिस प्रशासन में भी मचा हड़कंप

अभी तक पर्दे के पीछे से चल रहा था खेल, पहली बार होगा इसका खुलासा

2 min read
Google source verification
Munna Bajrangi

Munna Bajrangi

वाराणसी. सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद पहली बार यह राज खुलने वाला है। अभी तक पर्दे के पीछे से ही खेल चल रहा था। सभी को लगता था कि उनका राज कभी सबके सामने नहीं आ पायेगा। मुन्ना बजरंगी की मौत ने इस गलतफहमी को भी दूर कर दिया है जिसके चलते सबसे अधिक परेशान पुलिस विभाग के लोग हो गये हैं।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद भारत आ सकता यह शूटर, कभी रहा खास रिश्ता



सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी पर जिस तरह से दुस्साहिक ढंग से कई हत्या करने के आरोप लगे थे इसके बाद भी जरायम की दुनिया में दो दशक तक सक्रिय रहने वाला माफिया कम ही देखने को मिलते हैं। पुलिस लंबे समय से मुन्ना बजरंगी को खोज रही थी इसके बाद भी वह पकड़ा नहीं जा सका था। माना जा रहा था कि मुन्ना बजरंगी को अपना फिर से काउंटर होने की भनक लग गयी थी इसलिए उसने कुछ खास लोगों के सहयोग से दिल्ली में अपनी गिरफ्तारी दिखायी थी उसके बाद से वह जेल में ही थी और बागपत जेल में ही उसकी हत्या भी होती है। मुन्ना बजरंगी का साथ देने वालों में सफेदपोश नेता के साथ कुछ पुलिस के लोग भी थे जो समय-समय पर बजरंगी को सटीक सूचना देते थे। इसके चलते बजरंगी कभी भी वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस की पकड़ में नहीं आया था।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी ने तीन चीजों से बनायी थी दूरी, पुलिस व दुश्मन भी नहीं लगा पाते थे सुराग

जानिए क्यों मचा है पुलिस प्रशासन में हड़कंप
मुन्ना बजरंगी की मौत की जांच शुरू हो गयी है। पुलिस अब उन लोगों का भी पता कर रही है जो जेल के बाहर से ही मुन्ना बजरंगी को संरक्षण व सहयोग करते थे। इसमे वह पुलिसकर्मी भी शामिल है जो मुन्ना बजरंगी के लिए मुखबिरी करते थे। सूत्रों की माने तो पुलिस अधिकारियों ने ऐसो लोगों की कुंडली बनानी शुरू कर दी है। मुन्ना बजरंगी की मौत के वह सारे नम्बरों का पता किया जा रहा है जिसका उपयोग बजरंगी या उसके खास लोग करते थे। इसके अतिरिक्त मुन्ना बजरंगी के खास लोगों को पुलिस ने अपने साथ ले लिया है जिससे पता चल सके कि कौन लोग रंगदारी देते थे और बजरंगी का किन सफेदपोश नेताओं व पुलिसकर्मी का साथ मिलता था।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी करने वाला था पलटवार, पहले ही मौत देकर बचायी अपनी जान

बड़े लोगों को बेनकाब करेगा यह खुलासा
मुन्ना बजरंगी से जुड़े लोगों का खुलासा होने के डर से ही हड़कंप मचा हुआ है। जांच के बाद जब बजरंगी के मददगार सामने आयेंगे तो कई सफेदपोश की कलई खुल जायेगी। उन पुलिसकर्मियों की भी जानकारी मिलेगी, जो मुन्ना बजरंगी को सटीक सूचना देते थे। जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या होने के बाद से सबसे अधिक किरकिरी सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की हो रही है इसके चलते अब सरकार अपने इमेज सुधारने के लिए बजरंगी के मददगारों पर शिकंजा कसने की तैयारी है जिन्होंने अभी तक बजरंगी गिरोह को जरायम की दुनिया में मदद की थी।
यह भी पढ़े:-बागपत जेल में पिस्टल पहुंचने पर भाई ने किया बड़ा खुलासा, कहा शेर था मुन्ना बजरंगी, कोई नहीं बचता

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग