10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए वह पांच कारण जो अखिलेश व मायावती के गठबंधन को दे रहे हैं ताकत, बीजेपी नहीं खोज पा रही काट

लोकसभा चुनाव 2019 में सपा व बसपा मिल कर लड़ेंगे चुनाव, बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा चुनावी रणनीति बनाना
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 21 May 2018, 5:40 PM IST

PM Narendra Modi and Opposition Mega Alliance

PM Narendra Modi and Opposition Mega Alliance

वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019 में अखिलेश यादव व मायावती की पार्टी का गठबंधन हो गया है और सपा व बसपा ने मिल कर चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। बीजेपी इस गठबंधन से सबसे अधिक परेशान है। गठबंधन किस तरह से प्रत्याशी उतारेगा और किस दल कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगा। यह जानकारी नहीं मिलने से बीजेपी को अपनी रणनीति बनाने में दिक्कत आ रही है।
यह भी पढ़े:-मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ऐसे पूजा, शत्रु भी नहीं रोक पायेंगे आपकी सफलता


जब सभी दल अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं तो बीजेपी के लिए चुनाव जितना आसान हो जाता है। बिहार में लालू यादव व नीतीश कुमार के गठबंधन ने बीजेपी को हराया था तो कर्नाटक में सबसे बड़ा दल बनने के बाद भी बीजेपी की सरकार गिर गयी है जिसकी मुख्य वजह चुनाव परिणाम आने के बाद बना कांग्रेस व जेडीएस का गठबंधन है। लोकसभा चुनाव में वह पांच कारण है जो सपा व बसपा गठबंधन को बड़ी ताकत दे रहे हैं।

यह भी पढ़े:-कांग्रेस व बीजेपी की एक हुई हालत, करना पड़ रहा सरेंडर

लोकसभा चुनाव में वह पांच कारण है जो सपा व बसपा गठबंधन को बड़ी ताकत दे रहे हैं।

1-दलित व पिछड़ों का गठजोड़
सपा के पार पिछड़ों का कैडर वोट है तो बसपा के पास दलितों को। सपा व बसपा आपस में ही लड़ते थे इसलिए दोनों दलों के कैडर वोटर चुनाव के समय बंट जाते थे जिसका सीधा फायदा बीजेपी को होता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। सपा व बसपा दोनों के ही प्रत्याशियों को पिछड़ा व दलित वर्ग का वोट मिलेगा।
2-गठबंधन के पाले में जायेगा मुस्लिम वोटों का बड़ा प्रतिशत
सपा व बसपा गठबंधन होने से सबसे अधिक फायदा मुस्लिम वोटों का होगा। पूर्व के चुनाव में मुस्लिम वोटर सपा, बसपा व कांग्रेस में बंट जाते थे इस बार ऐसा नहीं होगा। बीजेपी ने इसी वोट बैंक में सेंधमारी के लिए तीन तलाश का दांव खेला है इसके बाद भी मुस्लिम वोट का बड़ा प्रतिशत गठबंधन को मिलना तय है।
3-बीजेपी से नाराज वोटरों को नहीं होगा सोचना
देश व प्रदेश में जिस दल की सत्ता होती है उससे नाराज होने वालों की संख्या बहुत अधिक हो जाती है। लोकसभा चुनाव २०१९ में भी ऐसा होगा। बीजेपी से नाराज वोटर सपा, बसपा व कांग्रेस में जाने को लेकर संशय में नहीं होगा। जिन वोटरों को बीजेपी की सरकार पसंद नहीं आयी है उनके पास महागठबंधन में जाने का मौका रहेगा। इसके चलते भी बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
4- बागी नहीं बिगाड़ पायेंगे गठबंधन का खेल
किसी भी चुनाव में जब टिकट वितरण होता है तो कुछ प्रत्याशी बागी हो जाते हैं। पहले सपा से बागी हुए नेताओं को बसपा व कांग्रेस से टिकट मिल जाता था यही हाल बसपा व कांग्रेस के बागियों को भी होता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। गठबंधन से बागी हुए नेताओं का एकमात्र विकल्प बीजेपी ही बनेगी। जिसके पास पहले से ही प्रत्याशियों की लाइन लगी हुई है ऐसे में बागी प्रत्याशी भी गठबंधन का नुकसान नहीं उठा पायेंगे।
5-रैली में दिखेगी ताकत, बीजेपी की राह होगी कठिन
आमतौर पर चुनाव से पहले होने वाली नेताओं की रैली से चुनाव परिणाम की अटकले लगने लगती है जो नेता जितनी अधिक भीड़ जुटा लेता है आम लोगों के मन में उस नेता का क्रेज बढ़ जाता है। लोक सभा चुनाव २०१९ में सपा व बसपा की रैली में दोनों दलों के कैडर वोटरों की भीड़ होगी। इसके चलते रैली में दोनों दलों की ताकत दिख जायेगी। पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली छोड़ दी जाये तो बीजेपी के अन्य नेताओं को सपा व बसपा जितनी भीड़ जुटाना कठिन हो जायेगा। इसके बाद लोगों में बीजेपी के कमजोर होने का संदेश जायेगा।
यह भी पढ़े:-कर्नाटक में कांग्रेस व जेडीएस सरकार बनते ही बसपा सुप्रीमो मायावती को लगेगा तगड़ा झटका, टूट सकता सबसे बड़ा सपना