अभी जलस्तर थमने की संभावना कम
बनारस में तीन साल बाद गंगा खतरे के निशान से उपर बह रही है। इसके बाद भी जलस्तर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे अधिक तबाही वरुणा के जलस्तर ने मचायी है। गंगा से अधिक वरुणा का पानी तेजी से नयी आबादी में प्रवेश कर रहा है। मौसम विभाग की माने तो मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसा हुआ तो एमपी में फिर से डैम के फाटक खोलने पड़ सकते हैं जिससे बनारस में बाढ़ की स्थिति और भयावह हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-नहीं थम रहा गंगा में बढ़ाव, नये इलाके पानी से घिरे