30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Positive News: वाराणसी में फ्री एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत, हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर ले सकते हैं मदद

Free Ambulance Service- महादेव की नगरी काशी में फ्री एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 16 May 2021, 1:22 PM IST

Patrika Positive News: वाराणसी में फ्री एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत, हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर ले सकते हैं मदद

Patrika Positive News: वाराणसी में फ्री एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत, हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर ले सकते हैं मदद

वाराणसी.Free Ambulance Service. महादेव की नगरी काशी में फ्री एम्बुलेंस सेवा (Free Ambulance Service) की शुरुआत की गई है। कोरोना मरीजों को फ्री ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली माता आनंदीमय चैरिटेबल असप्ताल ने फ्री एम्बुलेंस सेवा शुरू किया है। एम्बुलेंस से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के अलावा अस्पताल से शवों को श्मशान तक ले जाने की भी सुविधा उपलब्ध होगी।अस्पताल ट्रस्ट से जुड़े अखिलेश खेमका ने कहा कि सात ऐम्बुलेंस और एक शव वाहिनी वाहन से हमलोग फ्री एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की है। ये एम्बुलेंस सेवा सिर्फ वाराणसी नगर क्षेत्र में लोगों को फ्री सेवा देगी। ट्रस्ट की ओर से नंबर भी जारी किया गया है।

फ्री एंबुलेंस सेवा के लिए करें कॉल

फ्री एम्बुलेंस के लिए 7234007004, 7234007007 और 7234007049 पर कॉल किया जा सकता है। इन नम्बरों पर लोग कॉल कर फ्री एम्बुलेंस और शव वाहिनी की सेवा ले सकते हैं।

ऑक्सीजन बैंक की भी बढ़ाई क्षमता

फ्री एम्बुलेंस सेवा के साथ ही ऑक्सीजन बैंक की भी क्षमता बढ़ाई गई है। ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत 300 सिलेंडरों से हुई थी जो कि अब बढ़कर 900 हो गई है। इस ऑक्सीजन बैंक से लगातार फ्री ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। छोटे और बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी अमाउंट को पूरा रिफंड किया है और सिलेंडरों की फ्री रिफलिंग कराकर मरीज के परिजनों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:Patrika Positive News: कोविड की थर्ड वेव से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, कानपुर के तीन अस्पतालों में जल्द शुरू होगा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट

ये भी पढ़ें:Patrika Positive News: महज 10 रुपये में आईआईए कानपुर दे रहा कोविड मेडिकल किट, संक्रमित मरीजों की हो रही मदद

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग