30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
बनारस में होली पर बना मोदी, योगी, मायावती, सोनिया व मुलायम को लेकर गाना, विदेशी भी ले रहे मजा
Play video

बनारस में होली पर बना मोदी, योगी, मायावती, सोनिया व मुलायम को लेकर गाना, विदेशी भी ले रहे मजा

काशी में अनोखे ढंग से मनायी जाती है होली, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 1 Mar 2018, 12:48 PM IST

वाराणसी. बनारस में अनोखे ढंग से होली मनायी जाती है। होली के गीतों में राजनेता से लेकर अभिनेताओं तक पर निशाना साधा जाता है। युवा संगीतकारों ने पीएम नरेन्द्र मोदी , सीएम योगी आदित्यनाथ , कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी , सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सहित अन्य राजनेताओं को लेकर होली गीत बनाया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े:-गजब जब चलती ट्रेन से बोगी छोड़ कर इंजन हुआ रवाना तो यात्रियों ने किया हंगामा, रेलवे में मचा हड़कंप



होली के गीत में इतना रस है कि विदेशी मेहमान भी इसका मजा उठा रहे हैं। वीडियो जैसे वायरल हो रहा है वैसे ही लोगों पर होली की मस्ती चढऩे लगी है। युवा कलाकारों ने अपने वीडियो में साफ कर दिया है कि उनका उद्देश्य किसी का दिल दुखाना या इमेज खराब नहीं करना है इसलिए वह बार-बार यह भी गाते हैं कि बुरा न मानो होली है। बनारस की होली बेहद प्रसिद्ध होती है खास तौर पर होली का असली आनंद गंगा घाट के ही किनारे पर दिखायी देता है जहां पर देशी व विदेशी पर्यटक जमकर होली खेलते हैं और फिर गंगा स्नान करके तरोताजा हो जाते हैं। विदेशियों पर भी होली के पहले से ही पर्व की खुमारी चढऩे लग जाती है जो होली के बाद तक जारी रहती है।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखें किस तरह बनारस के महाश्मशान में चिताओं की राख से खेली गयी होली

बनारसियों की इच्छा कभी पीएम मोदी भी आये अपने संसदीय क्षेत्र में होली खेलने
दुनिया का सबसे प्राचीनतम शहर काशी अब सियासी जगत में भी फिर से खास हो गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने चलते देश व दुनिया के लोगों की निगाहे इस शहर पर रहती है, ऐसे में बनारसियों की इच्छा रहती है कि कभी पीएम मोदी भी अपने संसदीय क्षेत्र में होली खेल कर काशी के लिए इस दिन को यादगार बना दे।
यह भी पढ़े:-इन ADM व SDM को आपको भी करेंगे सलाम, गरीबों को खुशियां बांट कर मनायी होली

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश