पहाड़ों पर झमाझम बारिश होने से गंगा का जलस्तर बढ़ता है लेकिन इस बार पहाड़ों पर अधिक बारिश नहीं हुई है। इसके चलते गंगा का जलस्तर पिछले माह वार्निंग लेवल के पास पहुंच कर रुक गया था उसके बाद गंगा में घटाव शुरू हो गया था। इसी बीच मध्य प्रदेश में पिछले 10 दिन से ताबड़तोड़ बारिश हो रही है जिसके चलते वहां के डैम भर चुके हैं और डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी चंबल और यमुना से होते हुए गंगा में पहुंच रहा है, जिससे जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। प्रयागराज से ही गंगा के पानी में वृद्धि हो रही है जिसका असर पूर्वांचल पर पड़ रहा है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में मिलने जा रही बड़ी सौगात, इन जिलों में दूर होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी