मंडलीय अस्पताल के पुराने हो चुके भवनों की करायी जायेगी मरम्मत
प्रमुख सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य रजनीश दुबे ने कहा कि शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल को सारी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। यहां के पुराने हो चुके भवनों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी से स्टीमेट बनाने को कहा गया है।
प्रमुख सचिव चिकित्सा ने कहा कि निरीक्षण में जो कमी मिली है उसे दूर किया जायेगा। इमरजेंसी व वार्ड में सप्लाई होने वाली ऑक्सीजन पाइप में लीकेज की दिक्कत है। इसके लिए नयी परियोजना स्वीकृत हुई है जो ३१ अक्टूबर तक आक्सीजन की समस्या का समाधान कर देगी।। आयुष्मान योजना में कम प्रगति हुई है इस काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है, यहां पर जाली नहीं लगी है जिससे वार्ड में मच्छर की समस्या है। वार्ड में जाली लगाने को गया है। उन्होंने कहा कि जिन सर्जनों ने कम ऑपरेशन किये हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और जिन्होंने मानक पूरा किया है उन्हें प्रोत्साहित किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-जज की जुबानी, लिंगदोह के पहले छात्र राजनीति की कहानी