29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
गंगा में बढ़े जलस्तर के चलते मणिकर्णिका घाट की छत पर हो रहा शवदाह
Play video

गंगा में बढ़े जलस्तर के चलते मणिकर्णिका घाट की छत पर हो रहा शवदाह

नये प्लेटफार्म बन जाने से लोगों को मिली है राहत, जलस्तर में अब हल्का घटाव शुरू
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 31 Aug 2018, 6:43 PM IST

वाराणसी. उफान पर आयी गंगा अब शांत होने लगी है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में कमी होने लगी है। प्रति एक सेंटीमीटर की दर से पानी कम हो रहा है। दोपहर में गंगा का जलस्तर 66.72 मीटर था जो खतरे के निशान से लगभग पांच मीटर कम है। घाट के डूब जाने के चलते मणिकर्णिका घाट की छत पर शव का अंतिम संस्कार हो रहा है।
यह भी पढ़े:-विकास कार्य का हाल जानने बनारस आ रहे सीएम योगी



गंगा के उफान के आने के चलते घाटो का आपस में सम्पर्क पहले ही टूट चुका है। हरिश्चन्द्र व मणिकर्णिका घाट का एक हिस्सा बाढ़ के पानी में डूब चुका है। नतीजतन लोगों को घाट की छत पर शव का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र के महाश्मशान की स्थिति सुधारने के लिए बजट जारी किया हुआ है। मणिकर्णिका घाट की छत पर कई प्लेटफार्म बनाये गये हैं जहां पर लोगों को अंतिम संस्कार करने में अधिक दिक्कत नहीं हो रही है। बताते चले कि पूर्व वर्षों में ऐसा नहीं होता था। गंगा के उफान पर आते ही घाट की गलियों में ही शवदाह करने को लोग विवश थे आस-पास के लोगों को शव के जलने से आने वाली दुर्गंध से बेहद परेशानी उठानी पड़ती थी जिससे अब उन्हें राहत मिल गयी है। जानकारों की माने तो पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ सकता है।

यह भी पढ़े:-बढ़ाव के बाद स्थिर हुआ गंगा का जलस्तर, घट सकता है पानी

वरुणा के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी

गंगा के उफान पर आने के चलते वरुणा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। वरुणा में पानी बढऩे से किनारे रहने वालों की धुकधुकी बढ़ गयी है। बढ़े जलस्तर के कारण वरुणा कॉरीडोर को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मानसून सीजन को छोड़ दिया जाये तो वरुणा में पानी की जगह सीवर जल बहता है और बारिश में वरुणा नदी अपने असली रुप में आ पाती है।
यह भी पढ़े:-सपा से शिवपाल यादव के अलग होने से कितना बदल जायेगा पूर्वांचल का सियासी समीकरण

नाव के संचालन पर लगी है रोक, एनडीआरएफ अलर्ट पर
गंगा के उफान पर आने के चलते नाव के संचालन पर पहले ही रोक लगायी गयी है। एनडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है। एनडीआरएफ की टीम लगातार गंगा के जलस्तर की मॉनीटरिंग कर रही है। जल पुलिस भी सतर्क है और गंगा में नाव चलाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा रही है। गंगा में पानी कम होने तक नाविकों का इंतजार करना होगा। इसके बाद ही उनकी कमाई हो पायेगी।

यह भी पढ़े:-शिवपाल यादव के नया मोर्चा बनाने का नहीं पड़ा असर, सपा ने शान से निकाली समाजवादी साइकिल यात्रा