
कांग्रेस फ्लैग
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 12 फरवरी को लगेगा कांग्रेसियों का जमघट। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी इस मौके पर पूर्वांचल के कांग्रेसजनों के बीच होंगे। उन्हें 2019 लोकसभा चुनाव के देंगे टिप्स। दरअसल प्रदेश कांग्रेस की ओर से बनारस में आयोजित किया जा रहा है मंडलीय सम्मेलन। यह जानकारी जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन को लेकर मंगलवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस भवन में तैयारी बैठक की गई। इस मौके पर 24 युवा ब्राह्णणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
शर्मा ने बताया कि इस मंडलीय सम्मेलन के बाबत मंगलवार को हुई कार्यकारिणी बैठक मे सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को पिपलानी कटरा, कबीर चौरा स्थित मुरारी लाल स्मारक प्रेक्षागृह (नागरी नाटक मंडली) मे पार्टी का एकदिवसीय मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, प्रदेश.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य राजबब्बर तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राणा गोस्वामी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
सम्मेलन मे वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर तथा चंदौली जनपद के जिला व शहर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, नगर निगमो के मेयर प्रत्याशी, नगर पालिका व जिला पंचायतों के निर्वाचित अध्यक्ष, पार्षद तथा दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी, 2014 लोकसभा तथा 2017 विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी, मंडल के सभी जिलों के सेवादल जिला व शहर संगठक, महिला कांग्रेस के जिला/शहर अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, राछास के लोकसभा/विधानसभा अध्यक्ष, विभागो एवं प्रकोष्ठों के जिला/शहर अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।
इन्होंने ग्रहण की सदस्यता
उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान ही 24 ब्राह्मण युवकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसमें पंडित सुनील कुमार पाठक, डा. आशीष पांडेय, डा. शैलेन्द्र कु.त्रिपाठी, डा. त्रायम्बक नाथ ? पांडेय, डा. रूद्रानंद तिवारी, पं. विवेक पांडेय, निरंजन पांडेय, शशिरंजन तिवारी, संतोष पांडेय, सूर्य कांत दूबे, श्याम बिहारी दूबे, बालमुकुंद तिवारी, विमल पांडेय, विश्वजीत तिवारी, शिवमोहन, मनोज तिवारी, प्रत्यूष पांडेय, श्रीराम पाण्डेय, भूपेश पांडेय, कवि रोशनलाल रोशन, अशोक पांडेय, अभय नाथ पांडेय एवं संजय पांडेय प्रमुख हैं। पूर्व विधायक अजय राय ने नवागंतुक सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई तथा अंगवस्त्रम, माल्यार्पण एवं कांग्रेसी तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया।
पूर्व विधायक ने मोदी सरकार की नीतियों पर किया हमला
इस मौके पर पूर्व विधायक राय ने मोदी सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार करते हुए कहा बेरोजगार तो पकौडा बेच लेगे मगर मोदी एंड पार्टी आगामी लोकसभा चुनावो के बाद अपना ठेला कहां लगाएगी, जगह खोज लें। बंद कमरो की अजीबोगरीब नीतियां देश को पतन के रास्ते पर ले जा रहीं हैं।
Published on:
06 Feb 2018 07:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
