सोने की कीमतों में बदलाव के साथ बेहतर रिटर्न मिल सकता है। पिछले वर्ष सोने के खरीदारों को 28 फीसदी रिटर्न दिया गया था। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना अभी भी निवेश के लिए बेहद सुरक्षित और अच्छा विकल्प है, जिसमें शानदार रिटर्न मिलता है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सोना 550 रुपये की मजबूती के साथ 48,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।