3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी को तगड़ा झटका, गोरखपुर में सपा से पिछड़ी बीजेपी

जिला प्रशासन इस रिजल्ट से हुआ परेशान, मीडिया के प्रवेश पर लगायी रोक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 14 Mar 2018, 11:50 AM IST

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। गोरखपुर में बीजेपी प्रत्याशी हजारों मतों से पीछे चल रहे हैं। मीडिया के लोगों को मतगणना कक्ष में जाने से रोक लगा दी है। अवैध खनन में हाईकोर्ट से कार्रवाई का आदेश मिलने के बाद भी गोरखपुर में डटे जिलाधिकारी भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-गोरखपुर में जिलाधिकारी की भूमिका पर उठने लगे सवाल, देरी कर दी जा रही मीडिया को मतदान की जानकारी


सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी प्रत्याशी के पिछडऩे से हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने अधिकृत परिणाम जारी करने के लिए लेकर तमाम तरह की बहानेबाजी कर रहा है इसी बीच सपा प्रत्याशी ने बीजेपी के प्रत्याशी को पीछे छोड़ दिया है जिसके बाद से बीजेपी की नीद उड़ गयी है। गोरखपुर से मिली जानकारी के अनुसार पिपराइच में सप को 32096 व बीजेपी को 2746 मत मिली है। सहजनवा से बीजेपी को 2575 व सपा को 2305 मत मिले हैं। अभी तक की जानकारी के अनुसार कैम्पिरगंज में सपा को 20262 व बीजेपी को 16474मत मिले है। शहर विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी चार हजार मतों से आगे हैं।
यह भीपढ़े:-अखिलेश का ऐलान सपा व बसपा गठबंधन को सांप व छछूंदर कहने वाली बीजेपी को बिल में डाल देंगे, उमड़ा जनसैलाब

फूलपुर के बाद गोरखपुर में मिल सकती है हार
बीजेपी को फूलपुर व गोरखपुर दोनों ही सीट में हार मिल सकती है। फूलपुर में लगातार बीजेपी पीछे चल रही है और गोरखपुर में तीन राउंड के बाद बीजेपी पीछे चल रही है यदि दोनों सीटों पर हार मिलती है तो सीएम योगी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना तय है। गोरखपुर में पूरा प्रशासनिक अमला बीजेपी की संभावित हार से परेशान हो गया है। जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने मतगणना स्थल पर मीडिया पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन जब मीडिया में यह जानकारी फैली तो जिलाधिकारी ने दो और राउंड की जानकारी साझा की है इससे पता चलता है कि गोरखपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी की स्थिति अच्छी नहीं है।
यह भी पढ़े:-फूलपुर में सपा व बसपा के गठबंधन के बाद इस समीकरण में फंसी बीजेपी,लग सकता है झटका

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश