27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यपाल राम नाइक का यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान, मायावती व अखिलेश को मिला बड़ा मौका

कहा पिछले साल भी अयोध्या में भव्य दिपावली मनायी गयी थी, सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन राम मंदिर मुद्दे पर बोलना ठीक नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 Nov 2018, 7:47 PM IST

Governor Ram Naik

Governor Ram Naik

वाराणसी. सपा के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव के समय यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल राम नाइक असंतोष व्यक्त करते रहते थे और सुधार की बात बोलते थे। यूपी में अब सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार है जो पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हो रहे ताबड़तोड़ अपराध के चलते बैकफुट पर है। शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में राज्यपाल राम नाइक ने लॉ एंड आर्डर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
यह भी पढ़े:-रावण को बताया भगवान विष्णु का द्वारपाल और कर डाली PhD, मिली डिग्री

यूपी में बढ़े अपराध पर राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि क्राइम दो तरह के होते हैं एक तो संगठित अपराध होता है और दूसरा व्यक्तिगत अपराध होता है। यूपी में संगठित अपराध में कमी आयी है लेकिन व्यक्तिगत अपराध शूटिंग, मारना, रेप आदि अपराध में सुधार करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में 1 नवम्बर को प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आवश्यक निर्देश दिये हैं। राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर मेरे और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच समय-समय पर चर्चा होती रहती है और सुझाव दिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध रोकने की दिशा में काम कर रही है। अयोध्या में भव्य दिपावली मानने के प्रश्र पर कहा कि पिछले बार भी वहां पर भव्य दिपावली मनायी गयी थी। इस बार अयोध्या में तीन दिन का कार्यक्रम होने वाला है। पिछली बार की तुलना में इस बार भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। अयोध्या में रामलीला का मंचन करने के लिए विदेश से भी लोग आ रहे हैं। इसके चलते रामलीला का अन्तर्राष्ट्रीय स्वरुप भी सामने आ जायेगा। अयोध्या में राम मंदिर के प्रश्र पर कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और निर्णय आने के बाद ही कुछ करना सही होगा। राज्यपाल के रुप में इस मामले में बोलना उचित नहीं होगा।
यह भी पढ़े:-पटेलों का गढ़ वाली सीट की कहानी, जब फूलन देवी के बाद कोई नेता दोबारा नहीं जीत सका चुनाव

विरोधी दलों को मिलेगा मौका
राज्यपाल के बयान के बाद अखिलेश यादव, राहुल गांधी व मायावती को बड़ा मौका मिल गया है जो पहले से ही प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हमला बोलते आये हैं। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए बीजेपी सरकार भी कानून व्यवस्था को लेकर परेशान है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में जनवरी में प्रवासी सम्मेलन होना है और उसके पहले ही बनारस में ताबड़तोड़ क्राइम हो रहे हैं जिसके चलते भी सीएम योगी आदित्यनाथ परेशान हो गये हैं और बनारस के अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया है।
यह भी पढ़े:-ग्रहों ने बदली चाल, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, मचेगा हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग