
Grand Events of Dev Deepawali in Varanasi Preprations Underway
वाराणसी. Grand Events of Dev Deepawali in Varanasi Preprations Underway. अयोध्या में दिवाली के बाद अब काशी में भव्य तरीके से देव दीपावली मनाई जाएगी। इस बार देव दीपावली 18 नवंबर को है।इस देव दीपावली लोगों को गंगा का मनोरम दृश्य दिखाने के लिए बड़े पैमाने पर सीएनजी बोट चलेगी। इससे गंगा दुनिया की पहली नदी बन जाएगी जहां इतने बड़े पैमाने पर सीएनजी बोट आधारित होगी। इस देव दीपावली 15 लाख दीपों से काशी के 84 घाट जगमग होंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। देव दीपावली पर पिछले साल भी काशी के घाटों को 15 लाख दीयों की रोशनी से रोशन किया गया था, जबकि इस बार देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए 15 लाख से अधिक दीयों को जलाया जाएगा।
वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली काफी भव्य और व्यापक स्तर पर मनाई जाती है। इस दिन दुनिया भर से सैलानियों का जमावड़ा घाटों पर लगता है। नौकाओं पर बैठकर लोग देव दीपावली के नजारे का आनंद लेते हैं। आरती भी होती है। भीड़ की वजह से देव दीपावली पर गंगा में जाम की स्थिति बन जाती है। इस परिस्थिति में डीजल से निकले वाले प्रदूषण से पर्यावरणीय खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस बार प्रदूषण को कम करने के लिए सीएनजी आधारित बोट चलाने का फैसला किया गया है।
सीएनजी नौकाओं के फायदे
सीएनजी नौकाओं की खासियत यह है कि यह डीजल इंजन के अपेक्षा आधे खर्चे में दोगुनी दूरी तय करेगी। गंगा में फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन की भी योजना है। इससे गंगा के बीच में भी सीएनजी भरी जा सकेगी। गंगा में करीब 1700 छोटी-बड़ी नावें चलती हैं। इनमे से करीब 500 बोट डीजल इंजन से चलने वाली है। 177 बोट में सीएनजी इंजन लगा चुका है। बचे हुए मोटर बोट देव दीपावली तक सीएनजी इंजन से चलाए जाएंगे।
घाटों पर जलेंगे 15 लाख दीये
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट किया है कि 'अयोध्या के बाद बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में होगा, भव्य दीपोत्सव देव दीपावली के अवसर पर काशी के घाटों पर 15 लाख दीये सजेंगे। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर काशी में होने वाले देव दीपावली के आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।'
Updated on:
12 Nov 2021, 9:46 AM IST
Published on:
12 Nov 2021, 1:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.