
Gyanvapi ASI Survey
Gyanvapi ASI Survey : वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता एक दिन के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहे। ऐसे में ASI की सर्वे रिपोर्ट की तारीख पर जिला जज की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। ऐसे में जिला जज की अदालत में ASI द्वारा ज्ञानवापी परिसर के लिए दिए गए 56 दिन और देने के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने अब इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 8 सितंबर तय की है। इस दौरान ज्ञानवापी परिसर का सर्वे जारी रहेगा।
ASI ने डाला प्रार्थना पत्र
ज्ञानवापी परिसर का इस समय हैदराबाद की जीपीआर टीम सर्वे कर रही है। यह सर्वे अभी पूरा नहीं हुआ है, जबकि शनिवार 2 सितम्बर को ASI को कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट जमा करनी थी। ऐसे में ASI ने जिला जज की अदालत में सर्वे के लिए और 56 दिए जाने का प्रार्थना पत्र डाला है, जिसपर आज सुनवाई नहीं हो सकी। ऐसे में कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 8 सितंबर तय की है। जिला जज अजय कुमार विश्वेश के अनुपस्थिति में ADJ फर्स्ट ने 8 सितंबर की तारीख दी है। तब तक ज्ञानवापी का सर्वे जारी रहेगा।
हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता ने बताई वजह
हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि कोर्ट में हड़ताल की वजह से जिला जज की जगह इस प्रार्थना पत्र को ADJ फर्स्ट ने देखा और अगली तारीख 8 सितंबर दी है। उन्होंने कहा कि सम्भवता ASI का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए उन्होंने कोर्ट में 56 दिन और सर्वे जारी रखने की अर्जी दी है। इसपर सुनवाई अब 8 तारीख को होगी तब तक सर्वे होता रहेगा।
Published on:
2 Sep 2023, 7:56 PM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.